कोरोना का कहर: तीन दिन में 3 लाख केस, 24 घंटे में मिले 1 लाख 26 हजार से ज्यादा नए मामले, 684 मौतें

0
27
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना के संकट काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर किसी भी तरह की रोक नहीं लग पा रही है। कई राज्य सरकारें लॉकडाउन पर विचार भी कर रही हैं। हर दिन कोरोना के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़कर बीते 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 265 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 684 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, 59 हजार 132 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में बीते तीन दिनों के भीतर 3 लाख 38 हजार 564 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 हजार 759 लोगों की मौत भी हो गई है। कोरोना के इस कहर पर किसी भी तरह की रोकथाम नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली के हालत सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं।

कोरोना की इस ताज़ा लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हज़ार मामले दर्ज किए गए, जो पूरे देश में सामने आए केस का आधा हिस्सा है। यही कारण है कि केंद्र की ओर से एक्सपर्ट्स की टीमें लगातार महाराष्ट्र भेजी जा रही हैं। यही हाल दिल्ली का भी है जहां फिर एक बार साढ़े पांच हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के पीक की याद दिलाते हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907, दिल्ली में 5,506, उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976  मामले दर्ज किए गए हैं। 

एक नजर इन आंकड़ों पर 

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित – 1,29,26,061
  • देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं – 1,18,48,905
  • देश में कोरोना से कुल मौत – 1,66,892
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है – 9,05,021
  • देश में कुल मरीज जिनकी वैक्सीन लग चुकी है – 9,01,98,673
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला – 7,87,63,027
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला – 1,14,35,646
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज – 1,26,265
  • 24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज – 59,132
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत – 684
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज – 26,90,031
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज – 2,89,261
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज – 29,79,292

इन राज्यों की स्थिति सबसे चिंताजनक

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में बुधवार को 59,907 नए मरीज मिले। 30,296 मरीज ठीक हुए और 322 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.13 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,652 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में बुधवार को 4,043 नए मरीज मिले। 2,126 लोग ठीक हुए, जबकि 13 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.87 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,086 की मौत हुई है। फिलहाल 26,059 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
राजस्थान में बुधवार को 2,801 संक्रमितों की पहचान हुई। 851 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.46 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.46 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,866 ने जान गंवाई है। फिलहाल 18,146 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 5,506 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 20 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.90 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.59 लाख ठीक हुए हैं और 11,133 ने जान गंवाई है। अभी 19,455 का इलाज चल रहा है।

गुजरात
गुजरात में बुधवार को 3,575 नए कोरोना मरीज मिले। 2,217 मरीज ठीक हुए, जबकि 22 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.28 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.05 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,620 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 18,684 लोगों का इलाज चल रहा है।

पंजाब
पंजाब में बुधवार को 2,997 नए मरीज मिले। 2,959 ठीक हुए, जबकि 63 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.60 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.26 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,278 की मौत हुई है। फिलहाल 25,855 लोगों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया वैक्सीन का दूसरा डोज

मुंबई में लोगों की लापरवाही

दिल्ली के बाजारों में लापरवाह लोग

  • सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए रेड लाइन के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है: DMRC
  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,522 है जिसमें 60 सक्रिय मामले, 4,451 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार 
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज (रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक) अगले आदेश तक के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है: जिलाधिकारी
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित सभी बडे़ पार्क प्रातः 7-10 बजे तथा शाम 4-8 बजे के मध्य ही खुले रहेंगे। मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना आवश्यक होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु, सह – रूग्णता, गर्भवती स्त्रियां और 10 वर्ष आयु से नीचे के बच्चों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • जिन जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं या कुल सक्रिय मामलों की संख्या 500 से अधिक है, वहां माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के अनुरूप निर्णय लें: उत्तर प्रदेश सरकार
  • पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। पुणे रेलवे पीआरओ ने बताया, “प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा हैं। हमें लोगों के सहयोग की ज़रूरत है।”
  • कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में मृत्यु दर में गिरावट के लिए घातक मामलों को चिन्हित करके जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,26,77,379 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,37,781 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 

 



Source link

कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें

Please enter your comment!
Please enter your name here