आज ही के दिन यानी 8 अप्रैल 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना को लॉन्च किया था। पिछले 6 साल में 14 लाख 98000 करोड़ रुपये की धनराशि बांटी गई। इस योजन के तहत इस अवधि के दौरान 28.68 करोड़ लोन दिए गए। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020-21 में 2.66 लाख करोड़ रुपये 4.20 करोड़ लोन के जरिए दिए गए। लगभग 24 फीसद लोन नए उद्यमियों को मिले।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए लाखों की आकांक्षाएं पूरी करने के बेमिसाल 6 साल। देखिए इस योजना की अब तक की उपलब्धियां। #AatmanirbharBharat #TransformingIndia pic.twitter.com/wQKxcCcYiR
— MyGovHindi (@MyGovHindi) April 8, 2021
पिछले 6 साल में 88 फीसद लोन शिशु लोन के रूप में बांटे गए। इसमें 51 फीसद लोन एससी, एसटी और ओबीसी को मिले। ये तो रही आंकड़ों की बात, लेकिन हकीकत ये है कि गांव-कस्बों यहां तक छोटे शहरों के बैंकों से इस लोन को पाना टेढ़ी खीर है। मुद्रा लोन आसानी से नहीं मिलता। बैंक अक्सर मुद्रा लोन देने में आनाकानी करते हैं। अगर आप भी बैंकों के रवैये से त्रस्त हैं तो हम आपको वे नंबर और ई-मेल आईडी दे रहे हैं, जिनपर मुद्रा लोन नहीं देने वाले बैंकों की शिकायत की जा सकती है।
ये हैं उन अधिकारियों के नंबर और ई-मेल आईडी, जिनपर की जा सकती है शिकयत
Bank Name NAME | GM | LAND LINE | |
1 AllahabadBank | Sudhanshu Gaur GM | 033-22622883, | [email protected] |
AndhraBank | M Sreenivasa Rao GM | 040-23252352 | [email protected] |
Bank of Baroda | Shri. Man MohanGupta GM | 022-66985203 | [email protected] |
Bank of India | Shri Mina Ketan Das GM | 022-66684839 | [email protected] |
Bankof Maharashtra | Mr.Vasant Mhaske GM | 020-25614206,020-25614264 | [email protected] |
Canara Bank | Sri.D.Madhavaraj GM | 080-22248409 | [email protected] |
Central Bank of India | Shri.S.S.Rao GM | 022-61648740 | [email protected] |
Corporation Bank | G M Bellad GM | 0824-2861412, 2861821 | [email protected] |
Indian Bank | Mr.Veeraraghavan B DGM | 044-28134542 | [email protected] |
Indian Overseas Bank | Anil kumar loothra | 044-28889250 | [email protected] |
Punjab & Sind Bank | Sh. H.M. SINGH GM | 011-25812931 | [email protected] |
Punjab National Bank | Ms. Neerja Kumar GM | 011-23312625 | [email protected] |
State Bank of India | S Kalyanram GM | 022-22740510 | [email protected] |
Syndicate Bank | Prasanna Kumar S J GM | 080-22204564 | [email protected] |
UCO Bank | M K SURANA GM | 033-44558027 | [email protected] |
Union Bank of India | PNARSIMHA RAO GM | 022-22892201 | [email protected] |
United Bank of India | Naresh Kumar Kapoor GM | 033-22480499 |
लोन लेने से पहले पहले यह तय करें कि आपको किस कैटेगरी में लोन चाहिए. आप शिशु लोन चाहते हैं या फिर किशोर या मुद्रा लोन। अपना लोन प्रपोजल के साथ मुद्र लोन की वेबसाइट पर जरूरी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए https://www.mudra.org.in/ पर क्लिक करें। इसमें जाकर निर्धारित लोन जरूरत के लिए अप्लाई करें।
कितना और किसे मिलता है मुद्रा लोन
बता दें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं। इसके तहत 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक लोन का प्रावधान है। शिशु मुद्रा लोन के तहत अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है। वहीं, किशोर मुद्रा लोन स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो, लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है और तरुण मुद्रा लोन के तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।
लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान और नई इकाईयां
मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी द्वारा गारंटीकृत होते हैं और इसे राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।गारंटी कवर पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होता है । इसलिए मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकतम अवधि 60 माह है। अब ऋण लीड्स उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर उपलब्ध होते हैं। शाखाएँ साइट को यूजरनेम और पासवर्ड से एक्सेस कर सकती हैं। सभी शाखाओं द्वारा समस्त पात्र सीसी खातों के लिए मुद्रा रूपे कार्ड जारी किया जाएगा ।
Source link