मौसम: दिल्ली में 2010 के बाद सबसे गर्म रहा मार्च महीना, भुवनेश्वर में तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा

0
32
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp


मौसम: दिल्ली में 2010 के बाद सबसे गर्म रहा मार्च महीना, भुवनेश्वर में तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा- India TV Hindi

Image Source : PTI
मौसम: दिल्ली में 2010 के बाद सबसे गर्म रहा मार्च महीना, भुवनेश्वर में तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली: 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्म फरवरी महीने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब मार्च महीने ने भी गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 11 वर्षों में इस साल मार्च का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 2010 के बाद इस साल मार्च महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। 

उधर, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का तापमान बुधवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के 18 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। भुवनेश्वर में मार्च में उच्चतम तापमान का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। पिछले साल 21 मार्च 2016 को 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारीपदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस, बालासोर में 43 डिग्री, चंदबली में 42.6, तालचेर में 42.5, और मलकानगिरि, गजपति और बौध में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंगुल 41.7 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर और भवानीपटना में 41.5 डिग्री और टिटलागढ़ और नयागढ़ में तापमान 41.2 पर ठहरा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि भीषण गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलेगी, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की स्थिति बनी रहेगी।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



Source link

कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें

Please enter your comment!
Please enter your name here