Corona in India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1.15 लाख नए मरीज, खतरा हुआ दो गुना

0
30
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशवासियों के लिए ये खबर बेहद चिंताजनक है। देश में पहली बार एक दिन में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए हैं। ये आप तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 4 अप्रैल को 1 लाख 3 हजार कोरोना मरीज मिले थे। बढ़ते आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भले ही देश में वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। लेकिन कोरोना का खतरा अब दोगुना हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, केरल, राजस्थान,छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति गंभीर हो चुकी है। राज्य सरकारे अलर्ट पर हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अब राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। 

24 घंटे का आंकड़ा 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 1 लाख 15 हजार 736 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 59 हजार 856 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई है। वहीं, 630 मरीजों की जान गई है। ये आंकड़े चौंकाने वाले है। देश में अब तक 1 करोड़ 28 लाख 1 हजार 785 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 135 मरीजों की जान बचा ली गई है। वहीं, 1 लाख 66 हजार 177 मरीजों की जान जा चुकी है। 

वैक्सीनेशन और कोरोना जांच 
देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम जारी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 8 करोड़ 70 लाख 77 हजार 474 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जिनमें से 7 करोड़ 59 लाख 37 हजार 15 मरीजों का वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। वहीं  1 करोड़ 11 लाख 40 हजार 459 मरीजों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के मुताबिक अब तक 25 करोड़ 14 लाख 39 हजार 598 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। 6 अप्रैल को 12 लाख 8 हजार 329 लोगों का सैम्पल लिया गया है। 

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक
महाराष्ट्र

कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र राज्य की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यहां बीते 24 घंटे में 55 हजार 469 नए केस सामने आए है। वहीं, 34 हजार 256 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। जबकि 297 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25.83 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,330 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.72 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य में मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,073 की मौत हुई है। फिलहाल 24,155 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।

राजस्थान
राजस्थान राज्य में मंगलवार को 2,236 संक्रमितों की पहचान हुई। 851 मरीज ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.43 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,854 ने जान गंवाई है। फिलहाल 16,140 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
गुजरात में मंगलवार को 3,280 नए कोरोना मरीज मिले। 2,167 मरीज ठीक हुए, जबकि 17 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.02 लाख ठीक हुए हैं, जबकि4,598 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 17,348 लोगों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 5,100 नए केस आए। 2,340 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11,096 ने जान गंवाई है। अभी 14,579 का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोल गहलोत ने कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसके लिए एकीकृत एसओपी निर्धारित करने और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण प्रारंभ किए जाने   की बात की है।
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने कहा है कि ऑफ लाइन कक्षाएं अनिवार्य नहीं होंगी और छात्र केवल अपने माता-पिता की सहमति से ही उपस्थित होंगे। सभी रेस्तरां 50% क्षमता तक काम करेंगे। सभी जिम, स्विमिंग पूल,पार्क बंद रहेंगे।
  • झारखंड की सोरेन सरकार ने कहा कि 5 से अधिक लोगों को किसी सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। सभी स्कूल बंद रहेंगे, शिक्षा ऑनलाइन दी जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाओं की अनुमति है। 
  • झारखंड सरकार निर्देश दिए है कि किसी भी प्रकार के इनडोर या आउटडोर सभा/सम्मेलनों को अनुमति नहीं है। विवाह में 200 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा और अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों में 50 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ अनुमति होगी।
  •  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैंने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की है। जो लोग कोविड निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके ख़िलाफ़ सख्ती से पेश आना है। वैक्सीनेशन को देश में आंदोलन के रूप में विकसित करना है।
  • मध्य प्रदेश राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के संबंध में भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, अभी हम राज्य में ‘नाइट कर्फ्यू’ नहीं लगा रहे हैं। मंदिर खुले रहेंगे लेकिन वहां सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। हम सतर्क है, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजेशन सभी लोगों के लिए उपलब्ध रहें।
  •  DMRC के मुताबिक आज रात से दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने के मद्देनजर मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रवेश की केवल उन्हीं यात्रियों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद अनुमति होगी जो सरकार के आदेशानुसार एसेंशियल सर्विसेज में आते हैं।
  • उत्तराखंड CM ने कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की 31 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कुम्भ में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साधु सन्तों का विशेष ख्याल रखें। इस बार कुम्भ कोविड के बावजूद सतर्कता बरतते हुए दिव्य और भव्य होगा।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में  पॉजिटिविटी रेट 20% है। वहां मामलों में 10 गुना वृद्धि हुई है। कोविड के यूके स्ट्रेन के 80% पंजाब में पाए गए हैं, जिसकी पुष्टि जीनोम सिक्वेंसिंग द्वारा की गई। 
  • बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए दिल्ली AIIMS ने 8 अप्रैल से OPD स्थाई रूप से बंद कर दी है। यानी मरीज अब सीधे चेकअप के लिए नहीं पहुंच सकेंगे।
  • उत्तराखंड में देहरादून के दून स्कूल में 7 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • गुजरात के 20 शहरों में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान रात 8 बजे से सुबह 6 बजे बाजार बंद रहेंगे। गैरजरूरी काम से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 30 अप्रैल तक सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे।
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में 7 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इसकी वजह से सचिवालय को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच टिप्पणी की है कि राज्य में लॉकडाउन की जरूरत है और इसे लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को जल्द से जल्द वीकेंड कर्फ्यू पर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 51 5010 62  
2 Andhra Pradesh 11809 1099  891883 835  7251
3 Arunachal Pradesh 11 16786 56  
4 Assam 2030 56  215691 34  1111
5 Bihar 4955 811  263849 267  1588
6 Chandigarh 3037 25  25375 342  386
7 Chhattisgarh 52445 8149  329408 1719  4416 53 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 196 16  3590 34  2  
9 Delhi 17332 2743  656617 2340  11113 17 
10 Goa 2471 291  56393 95  838
11 Gujarat 17348 1096  302932 2167  4598 17 
12 Haryana 14080 975  284984 1115  3208
13 Himachal Pradesh 3740 88  61416 511  1081
14 Jammu and Kashmir 4483 329  127520 230  2012
15 Jharkhand 6844 962  121608 298  1144
16 Karnataka 45126 2624  968762 3487  12696 39 
17 Kerala 30275 1590  1106123 1898  4694 14 
18 Ladakh 399 36  9824 14  130  
19 Lakshadweep 38 712   1  
20 Madhya Pradesh 24155 1501  285743 2203  4073 18 
21 Maharashtra 473693 20916  2583331 34256  56330 297 
22 Manipur 63 28998 374  
23 Meghalaya 104 13881 150  
24 Mizoram 50 4447 11  
25 Nagaland 133 12140 92  
26 Odisha 3518 322  338416 266  1922  
27 Puducherry 1773 96  40317 139  686
28 Punjab 25913 494  223928 2350  7216 61 
29 Rajasthan 16140 1372  324996 851  2854 13 
30 Sikkim 65 6085 14  136  
31 Tamil Nadu 25598 1821  868722 1809  12804 15 
32 Telengana 11617 1624  303298 285  1734
33 Tripura 90 19  33092 393
34 Uttarakhand 3607 406  98259 378  1736
35 Uttar Pradesh 27509 4689  603495 1176  8924 30 
36 West Bengal 12775 1329  574504 722  10355
Total# 843473 55250  11792135 59856  166177 630 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationReport6thApril2021.pdf

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here