Coronavirus: भारत में हालात बेकाबू, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1 लाख 69 हजार मरीज, 900 लोगों की मौत, स्थिति नियंत्रण से बाहर !

0
30
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। हर दिन एक लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण से बाहर हो चुकी है ! अस्पतालों में एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में चौंकान वाले आंकड़े सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 लाख 69 हजार 914 नए केस सामने आए हैं। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 अप्रैल को 1 लाख 52 हजार 565 केस सामने आए थे। इस दौरान 900 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। 

8 दिन में 12 लाख से ज्यादा मरीज 

  • सोमवार: 1.69 लाख केस
  • रविवार: 1.52 लाख केस
  • शनिवार: 1.44 लाख केस
  • शुक्रवार: 1.31 लाख केस
  • गुरुवार: 1.26 लाख केस
  • बुधवार: 1.15 लाख केस
  • मंगलवार: 96 हज़ार केस
  • सोमवार: 1.03 लाख केस 

एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित – 1,35,25,389
  • देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं – 1,21,53,715
  • देश में कोरोना से कुल मौत – 1,70,210
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है – 11,95,967
  • देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है – 10,45,28,565
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला – 9,15,87,400
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला – 1,29,41,165
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज – 1,68,912
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत – 904
  • 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीज – 75,086
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज – 29,33,418
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज – 2,31,979
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज –  27,01,439

कोरोना अपडेट्स 

  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,78,06,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,80,136 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • ‘टीका उत्सव’ के पहले दिन वैक्सीन की 27 लाख से अधिक डोज़ दी गई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 
  • स्टेट #COVID19 टास्क फोर्स के साथ आज की बैठक में सभी का विचार था कि राज्य में लॉकडाउन लागू किया जाए; SOP और दिशानिर्देशों पर चर्चा की जाएगी: महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख 
  • सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि सर्वदलीय बैठक बुलाई। महामारी से लड़ने के लिए पहले हमारे पास संसाधन नही था। सरकार ने संसाधन मुहैया कराया। सरकार और अधिकारी काम तो कर ही रहे हैं: UP की राज्यपाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सोहेल अख्तर अंसारी, यूपी के कांग्रेस विधायक
  • राज्य में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड़ में कराने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव को इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड
  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र देश का पहला राज्य हो गया है, जहां वैक्सीन के एक करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। राज्य के हेल्थ सेक्रेटरी प्रदीप व्यास ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 38 हजार से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। यहां 16 जनवरी से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत हुई थी।
  • दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर में पिछले 10-15 दिनों में कोरोना बहुत तेजी से बढ़ा है, यहां कोरोना की चौथी वेव है। पिछले 24 घंटे में 10,732 केस आए हैं, स्थिति बहुत चिंताजनक है। ​हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, लेकिन शनिवार को सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं। इस बार का पीक नवंबर से भी खतरनाक है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में रविवार को 63,294 नए मरीज मिले। 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.92 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई। 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
राज्य में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 10,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 82 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,899 मरीजों की मौत हुई है। 90,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 5,939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,184 मरीजों की जान चली गई। 35,316 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
राज्य में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.15 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4800 मरीजों की मौत हो गई। 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें 
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport11thApril2021.pdf

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़े

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 75 5038 10  62  
2 Andhra Pradesh 18666 2244  895949 1053  7291 12 
3 Arunachal Pradesh 32 16790 56  
4 Assam 2934 324  215907 79  1117
5 Bihar 11999 2641  265870 822  1604
6 Chandigarh 3265 52  26680 343  396
7 Chhattisgarh 85860 8992  342139 4983  4777 123 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 345 115  3667 15  2  
9 Delhi 28773 2142  674415 5716  11235 39 
10 Goa 3969 372  56964 167  846
11 Gujarat 25129 2437  312151 2525  4746 49 
12 Haryana 19453 1311  290736 1615  3252 11 
13 Himachal Pradesh 5223 564  62776 365  1115 12 
14 Jammu and Kashmir 6755 640  128691 359  2029
15 Jharkhand 12293 1689  123603 667  1192 17 
16 Karnataka 61672 3569  980519 3350  12849 36 
17 Kerala 40095 3593  1115342 2584  4767 17 
18 Ladakh 611 54  10023 91  131
19 Lakshadweep 60 733 1  
20 Madhya Pradesh 32707 2221  295339 2741  4160 24 
21 Maharashtra 538160 2097  2748153 53005  57638 309 
22 Manipur 101 10  29010 375  
23 Meghalaya 202 35  13893 151  
24 Mizoram 143 28  4458 11  
25 Nagaland 156 10  12152 92  
26 Odisha 6653 969  339603 403  1926
27 Puducherry 2218 134  40830 136  689
28 Punjab 28015 796  234270 2385  7448 58 
29 Rajasthan 27906 3821  327866 562  2916 18 
30 Sikkim 116 15  6099 136  
31 Tamil Nadu 37673 4014  876257 1952  12886 23 
32 Telengana 20184 2393  305335 787  1759
33 Tripura 236 48  33104   393  
34 Uttarakhand 6241 857  99486 373  1752
35 Uttar Pradesh 58801 10495  608853 2207  9085 46 
36 West Bengal 21366 2763  578742 1268  10390 12 
Total# 1108087 61456  12081443 90584  169275 839 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR



Source link

कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें

Please enter your comment!
Please enter your name here