Coronavirus India: देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में मिले 1.44 लाख केस, 794 मौत

0
32
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन के बीच भी कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले साल से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले गुरुवार को 1.31 लाख मरीज मिले थे। कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा और भयानक हो चला है। 24 घंटे में कोरोना के चलते 794 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख 5 हजार 926 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 77 हजार 567 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। अब तक 1 करोड़ 19 लाख 90 हजार 859 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिपोर्ट किए गए मौत के 794 मामलों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 436 हो गई है। वहीं, देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 10 लाख 46 हजार 631 है। अब तक कुल  9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 लोगों वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

6 दिन में 7 लाख से ज्यादा मरीज 

  • शनिवार: 1.44 लाख केस
  • शुक्रवार: 1.31 लाख केस
  • गुरुवार: 1.26 लाख केस
  • बुधवार: 1.15 लाख केस
  • मंगलवार: 96 हज़ार केस
  • सोमवार: 1.03 लाख केस 

एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित –  1,32,05,926
  • देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं – 1,19,90,859
  • देश में कोरोना से कुल मौत – 1,68,436
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है – 10,46,631
  • देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है – 9,80,75,160
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला – 8,57,63,852
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला – 1,23,11,308
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज – 1,45,384
  • 24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज – 77,567
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत – 794
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज – 30,06,037
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज – 4,09,018
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज –  34,15,055

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,52,14,803 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,73,219 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • गुजरात: कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सूरत में सोने का कारोबार मंदा हो गया है। एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, “कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लोग सोना कम खरीद रहे हैं। पिछले 4-5 दिन से व्यापार में कमी आई है।”
  • केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ने हमें कहा था कि बहुत जल्द वैक्सीन आने वाली है। वो वैक्सीन आज लोगों तक नहीं पहुंच रही है। आज से अगले 5 दिन बाद लगभग सभी राज्यों में वैक्सीन की डोज़ खत्म हो जाएगी और टीकाकरण रुक जाएगा: राघव चड्डा, AAP
  • उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक की सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है।
  • 10 अप्रैल से देश में कहीं से भी उड़ीसा की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट (72 घंटे से पुरानी न हो) या कोविड वैक्सीन के अंतिम टीकाकरण का प्रमाण पत्र होनी अनिवार्य है। बिना वैध दस्तावेजों के 7 दिन अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा: ईस्ट कोस्ट रेलवे
  • हमारे अस्पताल में 37 डॉक्टर संक्रमित पाए गए। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और हाथ धोना यह प्रक्रिया हमें अगले 2 सालों तक करनी पड़ेगी। इतनी जल्दी बड़े देश में हार्ड इम्यूनिटी नहीं हो सकती है: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा
  • बिहार सरकार ने शुक्रवार को कुछ नई पाबंदियों का ऐलान किया है। यहां शाम 7 बजे दुकानें, शोरूम और मॉल बंद करने होंगे। सरकारी ऑफिसों में एक दिन में 35% और प्राइवेट में 33% स्टाफ को ही आने की इजाजत होगी। यानी एक कर्मचारी की ड्यूटी दो दिन बाद लगेगी। साथ ही सरकार ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया है।
  • बिहार में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे 25% क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी सिनेमाहॉल 50% लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में क्षमता से आधी सवारी बैठने की अनुमति रहेगी। CM नीतीश कुमार ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
  • उत्तराखंड के हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में 1 से 12वीं तक के क्लासेस 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी।

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में शुक्रवार को 58,993 नए मरीज मिले। 45,391 मरीज ठीक हुए और 301 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.88 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.95 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,329 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.34 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
शुक्रवार को यूपी में 9,587 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 583 लोग रिकवर हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 63 हजार 991 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 6 हजार 646 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,039 मरीजों की मौत हो गई। 48 हजार 306 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश
एमपी में शुक्रवार को 4,882 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3433 लोग रिकवर हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 27 हजार 220 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 92 हजार 598 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4136 मरीजों की जान चली गई। 30 हजार 486 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान
राजस्थान में शुक्रवार को 3,970 लोग संक्रमित पाए गए। 1005 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 54 हजार 287 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 27 हजार 304 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2898 मरीजों की मौत हो गई। 24 हजार 85 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में शुक्रवार को 11 हजार 447 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2613 लोग रिकवर हुए और 91 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4 लाख 18 हजार 678 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 37 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4654 मरीजों की मौत हो गई। 76 हजार 868 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा हैं। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

गुजरात
गुजरात राज्य में शुक्रवार को 4,541 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2280 लोग रिकवर हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 37 हजार 15 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 9 हजार 626 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4697 मरीजों की मौत हो गई। 22 हजार 692 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 8,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5032 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 7 लाख 6 हजार 526 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 699 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 196 मरीजों की जान चली गई। 26 हजार 631 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पंजाब
पंजाब राज्य में शुक्रवार को 3,404 लोग संक्रमित पाए गए। 2518 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 66 हजार 494 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 885 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7390 मरीजों की जान जा चुकी है। 27 हजार 219 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 71 11  5028 62  
2 Andhra Pradesh 16422 1509  894896 1245  7279 11 
3 Arunachal Pradesh 30 16789 56  
4 Assam 2610 240  215828 38  1115
5 Bihar 9358 1853  265048 318  1598
6 Chandigarh 3213 98  26337 320  393
7 Chhattisgarh 76868 8743  337156 2613  4654 91 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 230 21  3652 21  2  
9 Delhi 26631 3450  668699 5032  11196 39 
10 Goa 3597 266  56797 159  845
11 Gujarat 22692 2219  309626 2280  4697 42 
12 Haryana 18142 1013  289121 1970  3241 11 
13 Himachal Pradesh 4659 146  62411 509  1103
14 Jammu and Kashmir 6115 492  128332 312  2023
15 Jharkhand 10604 1355  122936 553  1175 17 
16 Karnataka 58103 4689  977169 3220  12813 46 
17 Kerala 36502 2566  1112758 2475  4750 22 
18 Ladakh 557 52  9932 64  130  
19 Lakshadweep 55 728 1  
20 Madhya Pradesh 30486 2426  292598 2433  4136 23 
21 Maharashtra 536063 13301  2695148 45391  57329 301 
22 Manipur 91 29009 375  
23 Meghalaya 167 36  13889 151  
24 Mizoram 115 22  4457 11  
25 Nagaland 146   12150 92  
26 Odisha 5684 971  339200 310  1924
27 Puducherry 2084 84  40694 139  687  
28 Punjab 27219 830  231885 2518  7390 56 
29 Rajasthan 24085 2933  327304 1005  2898 32 
30 Sikkim 101 6092 136  
31 Tamil Nadu 33659 3528  874305 1890  12863 23 
32 Telengana 17791 2319  304548 584  1752
33 Tripura 188 40  33104 393  
34 Uttarakhand 5384 342  99113 401  1749
35 Uttar Pradesh 48306 8968  606646 583  9039 36 
36 West Bengal 18603 2494  577474 1146  10378
Total# 1046631 67023  11990859 77567  168436 794 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें- 

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCOverageReport9thApril2021.pdf

Source link

कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें

Please enter your comment!
Please enter your name here