CoronaVirus World: दुनियाभर में 12.60 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 27.6 लाख से अधिक की हुई मौत

0
35
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बावजूद इसके कि कई देशों में वैक्सीन आ गई है।इसकी संख्या में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालात यह कि कई देशों को एक बार फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां कई राज्यों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। 

आज विश्व में कोरोनावायरस से ग्रसित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12.60 करोड़ हो गई है। वहीं इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 27.6 लाख की संख्या को पार कर गया है।

Covid-19 India: 24 घंटे में 291 लोगों ने तोड़ा दम

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कुल 12 करोड़ 60 लाख 26 हजार 603 सं​क्रमित दर्ज हुए। वहीं 27 लाख 66 हजार 824 की मौत वायरस से हुई।

बात करें दुनिया में सर्वाधित संक्रमित देशों की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर काबिज है। यहां अब तक 5 लाख 48 हजार 067 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंंवा चुके हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 01 लाख 55 हजार 046 पहुंच गई है। 

वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील का नाम दर्ज हो गया है। यहां अब तक कुल 3 लाख 07 हजार 112 लोगों की जान इस महामारी के कारण गई। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख 04 हजार 414 को पार कर गई है। जबकि कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 200,862 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

भारत

11,846,652

फ्रांस

4,526,530

रूस

4,451,565

ब्रिटेन

4,339,157

इटली

3,488,619

स्पेन

3,255,324

तुर्की

3,149,094

जर्मनी

2,754,019

कोलम्बिया

2,367,337

अर्जेटीना

2,291,051

मेक्सिको

2,214,542

पोलैंड

2,189,966

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

160,949

ब्रिटेन

126,755

इटली

107,256

रूस

95,410

फ्रांस

94,432

जर्मनी  

75,735

स्पेन

75,010

कोलम्बिया

62,645

ईरान

62,223

अर्जेंटीना

55,235

दक्षिण अफ्रीका

52,602

पोलैंड

51,305

पेरू

50,831

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here