पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली से पटना तक आज क्या है दाम

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

Petrol Diesel Price Today 20th March 2021: पांच राज्यों में चुनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज भी राहत है। 20 मार्च शनिवार को न तो पेट्रोल के रेट में कोई बढ़ोतरी हुई और न ही डीजल के। आज 21वें दिन भी से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद  दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने ऑल टाइम हाई रेट पर है। राज्स्थान के श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। यहां आज पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था।

यह भी पढ़ें: आज अधिकतर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत होती 100 के पार अगर…

अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये, जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। नया साल पेट्रोलियम ईंधनों  के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में  कुल मिलाकर  26 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 7.26 रुपये महंगा हो गया।  इन 26 दिनों के दौरान ही डीजल भी 7.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था।

यह भी पढ़ें: दुनिया में 2035 तक पेट्रोल-डीजल की मांग चरम पर होगी पर भारत में नहीं

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 101.84 93.77
अनूपपुर 101.59 91.97
बीकानेर 100.01 92.09
इंदौर 99.30 89.77
भोपाल 99.21 89.76
जयपुर 97.72 89.98
मुंबई 97.57 88.60
पुणे 97.59 87.26
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
दिल्ली 91.17 81.47
लखनऊ 89.15 81.86
अहमदाबाद 88.31 87.74
चंडीगढ़ 87.73 81.17

स्रोत:  IOC

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल हुए महंगे तो घट गई मांग, जानें क्यों नहीं बढ़ रहे अब दाम

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Source link

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखआज का पंचांग 20 मार्च : जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय
अगला लेखUS Defence Secretary Lloyd J Austin III calls on PM Modi, holds talks with NSA Ajit Doval ·