पिछले 30 साल में इस साल गोल्ड का आगाज सबसे खराब रहा, लेकिन अब सोने की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमत ऐसे ही बढ़ती रही तो जल्द पिछला रिकॉर्ड (56254 रुपये प्रति 10 ग्राम) भी तोड़ देगा। कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस महीने अबतक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1863 रुपये तक चढ़ चुका है। वहीं, चांदी 2700 रुपये महंगी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Gold में निवेश का एक और मौका, 48890 रुपये बिक रहा सोना, 55000 तक जा सकता है सोने का भाव
अगर बीते हफ्ते की बात करें तो सोना जहां 101 रुपये चमका है, वहीं चांदी 1041 रुपये टूटी है। जहां तक साल 2021 की बात है तो अब सोने के रेट में गिरावट सिमटकर केवल 1548 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि चांदी के भाव में अब तक 3117 रुपये का उछाल आ चुका है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 7600 रुपये तक गिर चुका है। वहीं पिछले साल के अपने उच्च भाव से चांदी 5508 रुपये प्रति किलो तक सस्ती चुकी है।
इस महीने ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख | सोने का शाम का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम |
चांदी का शाम का भाव रुपये प्रति किलोग्राम |
28 मई 2021 | 48654 | 70500 |
27 मई 2021 | 48810 | 70650 |
26 मई 2021 | 49195 | 71866 |
25 मई 2021 | 48664 | 70814 |
24 मई 2021 | 48672 | 71075 |
21 मई 2021 | 48553 | 71245 |
30 अप्रैल 2021 | 46791 | 67800 |
31 दिसंबर 2020 | 50202 | 67383 |
7 अगस्त 2020 | 56126 | 75013 |
स्रोत: IBJA
आगे कहां तक जा सकता है सोने का भाव
आईआईएफएल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना संकट के बावजूद भी सोना निवेशकों का पसंदीदा माध्यम बना हुआ है और इसमें लंबी अवधि में तेजी का दौर जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस साल दिवाली तक सोना फिर 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं, केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक सोना 55000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 68000 से 72000 के बीच रह सकती है।
संबंधित खबरें
Source link