Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर हावी होता नजर आ रहा है। देश में लगातार कोरोना के नए केस में इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 39 हजार 726 कोरोना वायरस के नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 154 मरीजों की मौत भी हुई है, वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक भी हुए हैं। अगर इसी तरह संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता रहा तो देश को लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ते मरीज देश के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय है। 

देश में अब तक कोरोना वायरस से 1 करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 मरीजों स्वास्थ हुए हैं। वहीं, 1 लाख 59 हजार 370 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार 282 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम जारी है। कोरोना से बचाव के लिए अब तक 3 करोड़ 93 लाख 39 हजार 817 मरीजों को टीका लगाया जा चुका है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली हो चुकी है। यहां गुरुवार को 25,833 नए संक्रमित मिले। देश में कोरोना महामारी आने से लेकर अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मरीज किसी भी राज्य में नहीं मिले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में 11 सितंबर को 24,886 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद 20 मार्च से मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 5 4969 62  
2 Andhra Pradesh 1795 101  883759 117  7186  
3 Arunachal Pradesh 3 16783   56  
4 Assam 1645 18  215160 14  1100
5 Bihar 406 42  261304 64  1555
6 Chandigarh 1466 136  21978 75  359  
7 Chhattisgarh 6025 726  310838 335  3920
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 30 3422 2  
9 Delhi 2927 225  631756 381  10949
10 Goa 861 56  54597 41  813
11 Gujarat 5684 374  272332 899  4433
12 Haryana 3957 217  270222 410  3089
13 Himachal Pradesh 1043 108  58151 61  1013
14 Jammu and Kashmir 1073 65  125046 74  1978
15 Jharkhand 624 25  119232 72  1094  
16 Karnataka 11378 1139  941309 341  12415
17 Kerala 25463 235  1068378 2119  4450 15 
18 Ladakh 51 9695 130  
19 Lakshadweep 173 470 11  1  
20 Madhya Pradesh 6032 416  262031 500  3894
21 Maharashtra 167637 13601  2175565 12174  53138 58 
22 Manipur 28   28924 373  
23 Meghalaya 32 13825 148  
24 Mizoram 13 4421 11  
25 Nagaland 7   12127   91  
26 Odisha 648 18  335923 66  1918  
27 Puducherry 6 208  39521 288  674
28 Punjab 14366 1046  184848 1291  6204 32 
29 Rajasthan 3023 172  318284 152  2794
30 Sikkim 48 6013   135  
31 Tamil Nadu 6222 411  844568 569  12573
32 Telengana 2434 169  298262 142  1664
33 Tripura 21 33042 391  
34 Uttarakhand 698 26  95727 62  1704  
35 Uttar Pradesh 2217 203  595259 109  8753
36 West Bengal 3241 53  565938 268  10300
Total# 271282 18918  11083679 20654  159370 154 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverage18thMarch2021.pdf

Source link