आज का पंचांग: आज की तिथि और आज का नक्षत्र है विशेष, राहु काल में न करें शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang 21 August 2021:पंचांग के अनुसार 21 अगस्त 2021, शनिवार को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है. आज का नक्षत्र श्रवण है. शनि देव श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. आइए जानते हैं आज का पंचांग.

आज की पूजा
शनि देव (Shani Dev)- 21 अगस्त 2021 को शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए समर्पित है. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है. वे लोग इस दिन शनि देव की पूजा और उपाय अवश्य करें. आज सावन मास का अंतिम शनिवार है. सावन के महीने में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है. शनि देव भगवान शिव के भक्त हैं. वर्तमान समय में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है.

शनि के उपाय (Shani Ke Upay)- शनि देव सरसों का तेल चढ़ाने से जल्द प्रसन्न होते हैं. शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही शनि चालीसा का पाठ करना भी उत्तम फलदायी माना गया है.

21 अगस्त 2021 पंचांग (Panchang 21 August 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: शुक्ल
दिन: शनिवार
तिथि: चतुर्दशी – 19:02:22 तक
नक्षत्र: श्रवण – 20:21:49 तक
करण: गर – 07:55:04 तक, वणिज – 19:02:22 तक
योग: सौभाग्य – 12:53:32 तक
सूर्योदय: 05:53:07 AM
सूर्यास्त: 18:55:05 PM
चन्द्रमा: मकर राशि
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 09:08:37 से 10:46:22 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:58:03 से 12:50:10 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 05:53:07 से 06:45:15 तक, 06:45:15 से 07:37:23 तक
कुलिक: 06:45:15 से 07:37:23 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:42:18 से 14:34:26 तक
यमघण्ट: 15:26:34 से 16:18:42 तक
कंटक: 11:58:03 से 12:50:10 तक
यमगण्ड: 14:01:51 से 15:39:36 तक
गुलिक काल: 05:53:07 से 07:30:52 तक

यह भी पढ़ें:
आर्थिक राशिफल 21 अगस्त 2021: बिजनेस और धन के मामले में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल

Chanakya Niti: संतान को योग्य बनाने के लिए माता पिता को हमेशा इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानेें चाणक्य नीति

Raksha Bandhan 2021: 22 अगस्त का जानें पंचांग, इस शुभ मुहूर्त में बहनें, भाई की कलाई पर बांधे राखी, राहु काल में भूलकर भी  न करें ये काम

मकर राशि में बनने जा रहा है ‘विष योग’, भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *