जून की शुरुआत में ही ये बड़ा ग्रह बदलेगा अपनी चाल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

Mars Transit In Cancer June 2021 : जून की शुरुआत में ही मंगल ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहा है। 2 जून को मंगल राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और  मकर राशि में उच्च, जबकि कर्क में नीच के हैं। ज्योतिष में राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए….

मेष राशि

  • कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। 
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • परिवार के सदस्यों का और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृष राशि

  • मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय धैर्य से काम लें।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें।

Shani Sade Sati and Dhaiya : कुछ महीनों बाद इन राशियों पर शुरू होने वाली है शनि की महादशा, अभी से कर लें ये उपाय

मिथुन राशि

  • किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहें।
  • धन- हानि हो सकती है, इसलिए खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ नहीं है।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि

  • तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन अधिक खर्चा करने से बचना होगा।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

  • व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • लेन- देन न करें।
  • इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जून में जन्मे लोगों होते हैं भाग्यशाली, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव

कन्या राशि

  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • धन- खर्च न करें।
  • निवेश सोच- समझकर ही करें
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

तुला राशि

  • कार्यक्षेत्र में दबाव और तनाव रह सकता है।
  • आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि

  • शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।
  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन मेहनत करनी होगी।
  • परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Apara Ekadashi 2021 : सभी पापों से मुक्ति दिलाता है अपरा एकादशी का व्रत, जानें डेट, महत्व, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • अधिक मेहनत करनी होगी।
  • अधिक खर्चों से बचने का प्रयास करें।
  • लेन- देन से दूर रहें।
  • पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि

  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
  • खान- पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

  • गुस्से पर नियंत्रण करने का प्रयास करें।
  • अधिक खर्च करने से बचें। 
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधूर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।
  • कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Vat Savitri Vrat 2021 Date Time : कब रखा जाएगा वट सावित्रि व्रत? जानें डेट, महत्व, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

मीन राशि

  • संतान पक्ष की तरफ से कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • खर्चा सोच- समझकर ही करें।
  • स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here