टीकाकरण: कुल खुराक में भारत दूसरे नंबर पर, मगर मात्र तीन फीसदी आबादी को ही दोनों खुराक लगी

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 31 May 2021 12:41 AM IST

सार

देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर माथापच्ची जारी है। ऐसे में अब तक दी गई कुल खुराक और विश्व के अन्य देशों में वैक्सीनेशन की स्थिति को समझना जरूरी है।
 
ख़बर सुनें

भारत में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कुल खुराक दी गई है। इस दृष्टि से देखें तो अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने इतने टीके लगाए हैं। लेकिन देश की कुल आबादी के मान से देखें तो हम काफी पीछे हैं। 130 करोड़ की आबादी को देखते हुए यह आंकड़ा मामूली है, क्योंकि इसमें भी दोनों खुराक पाने वाले लोगों की संख्या सीमित है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है। हालांकि सरकार ने रविवार को संकेत दिया है कि वह अगले कुछ माहों में 25-30 करोड़ खुराक खरीदकर टीकाकरण तेज करेगी। 

अमेरिका: 40 फीसदी आबादी को दोनों खुराक मिली
बात करें अमेरिका की तो वहां अब तक 29 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। देश के 49 फीसदी लोगों को पहली  खुराक व 40 फीसदी को दोनों खुराक दे दी गई है। 

ब्रिटेन: 35 प्रतिशत को दोनों डोज लगे
ब्रिटेने में अब तक 6 करोड़ 26 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई है और देश की 35 फीसदी आबादी को दोनो खुराक दी जा चुकी है। 57 फीसदी को पहली डोज मिल चुकी है। 

भारत: मात्र 3 फीसदी को दोनों खुराक लगी
देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। लेकिन कुल आबादी के तीन फीसदी लोगों को ही दोनों खुराक लगी है। 12 फीसदी लोगों पहली खुराक लगी है। 

जर्मनी: 16 फीसदी को दोनों खुराक मिली
जर्मनी में अब तक 4 करोड़ 83 लाख डोज लग चुके हैं। देश की 40 फीसदी आबादी को पहली और 16 फीसदी को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

फ्रांस: 15 फीसदी को दोनों डोज लगे
देश में अब तक 3 करोड़ 42 लाख डोज दी गई हैं। देश की 35 फीसदी आबादी को पहली और 15 फीसदी को दोनों खुराक दी गई है। 

ब्राजील: 10 फीसदी को दोनों खुराक मिली
ब्राजील में अब तक 6 करोड़ 52 लाख कुल डोज दिए गए हैं। देश की 20 फीसदी आबादी को पहली और 10 फीसदी को दोनों खुराक लग चुकी है।

विस्तार

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here