धनवान बनने के लिए रोजाना करें ये छोटा सा काम, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

0
19
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

जीवन में हर कोई चाहता है कि उसको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा से ही धन की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति जीवन में सभी सुखों का अनुभव करता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को रोजाना श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए। श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

कुंभ, मकर, धनु, मिथुन और तुला राशि वाले शनिवार के दिन जरूर कर लें ये उपाय, हट जाएगी शनि की बुरी नजर

  • Shree Lakshmi Chalisa (श्री लक्ष्मी चालीसा):

 

॥ सोरठा॥
यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करुं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

॥ चौपाई ॥
सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही।
ज्ञान बुद्घि विघा दो मोही॥

श्री लक्ष्मी चालीसा
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥
जय जय जगत जननि जगदंबा सबकी तुम ही हो अवलंबा॥1॥  

तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥
जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥2॥

विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी॥
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥3॥

कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी। जगजननी विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्घि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥4॥

क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥5॥

जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥6॥

तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनाया तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥7॥

तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी। कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन इच्छित वांछित फल पाई॥8॥

तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मनलाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करै मन लाई॥9॥

ताको कोई कष्ट नोई। मन इच्छित पावै फल सोई॥
त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणी॥10॥

जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै। ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥
ताकौ कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥11॥

पुत्रहीन अरु संपति हीना। अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥12॥

पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥13॥

बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माही। उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥14॥

बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करै व्रत नेमा। होय सिद्घ उपजै उर प्रेमा॥15॥

जय जय जय लक्ष्मी भवानी। सब में व्यापित हो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥16॥

मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥
भूल चूक करि क्षमा हमारी। दर्शन दजै दशा निहारी॥17॥

बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी। तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्घि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥18॥

रुप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्घि मोहि नहिं अधिकाई॥19॥

॥ दोहा॥
त्राहि त्राहि दुख हारिणी, हरो वेगि सब त्रास। जयति जयति जय लक्ष्मी, करो शत्रु को नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित, विनय करत कर जोर। मातु लक्ष्मी दास पर, करहु दया की कोर॥

 

 

Source link

  • टैग्स
  • dhanwan banane ke upay
  • dhanwan banne ka tarika
  • dhanwan banne ka totka
  • dhanwan banne ke gupt rahasya
  • dhanwan banne ke liye
  • dhanwan banne ke tarike
  • dhanwan banne ke totke
  • dhanwan banne ke upay
  • dhanwan banne ke yog
  • hindi news
  • Hindustan
  • how to become rich
  • laxmi maa
  • maa laxmi chalisa
  • maa laxmi chalisa pdf
  • maa laxmi image
  • maa laxmi ke upay
  • maa laxmi ke upay in hindi
  • maa laxmi ki kripa ke upay
  • maa laxmi ko manane ke upay
  • maa laxmi prapti ke upay
  • maa laxmi remedies
  • maa laxmi upay
  • news in hindi
  • धन प्राप्ति के टोटके
  • धन प्राप्ति के लिए मंत्र
  • धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी मंत्र
  • धनवान बनने का उपाय
  • धनवान बनने का मंत्र
  • धनवान बनने के उय
  • धनवान बनने के गुप्त रहस्य
  • माँ लक्ष्मी उपाय
  • मां लक्ष्मी
  • मां लक्ष्मी उपाय
  • मां लक्ष्मी की उपासना
  • मां लक्ष्मी के उपाय
  • मां लक्ष्मी को मनाने का उपाय
  • मां लक्ष्मी चालीसा
  • मां लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय
  • श्री लक्ष्मी चालीसा
  • श्री लक्ष्मी चालीसा लिरिक्स
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखMalaika Arora करवा रही थीं फोटोशूट, बीच में आ गए Siddharth Shukla तो अभिनेत्री ने दिया जोरदार धक्का
अगला लेखदिल्ली सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, जानें अब कितनी हो गई सैलरी
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here