बहुत खास होता है हाथ में त्रिभुज, देता है यह परिणाम

हाथों में रेखाओं के मिलन से विभिन्न आकृतियां बनती हैं। इनमें से ही एक त्रिभुज। हस्तरेखा विज्ञान में त्रिभुज को बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ चिह्नों में माना गया है, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि इसका निर्माण कहां हुआ है। हथेली में पर्वत और इसके बनने की स्थिति व्यक्ति के भाग्य का संकेत देती है। जानिए ऐसी ही स्थिति पर बनने वाले त्रिभुज और इसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। 
-यदि गुरु पर्वत पर त्रिभुज बन रहा है तो यह बेहद सौभाग्यशाली है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान होगा और सफलता प्राप्त करेगा। ऐसे व्यक्ति परोपकारी, कूटनीतिज्ञ और उच्च पद पाने वाले होते हैं। 
-यदि त्रिभुज सूर्य पर्वत पर है तो व्यक्ति कलाकार होगा। ऐसे लोग चित्रकला में नाम रोशन करते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में अपार यश की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि इस त्रिभुज में दोष है तो व्यक्ति को बदनामी मिलती है। दोषयुक्त त्रिभुज असफलता का कारक बनता है। 
-चंद्र पर्वत पर बनने वाला त्रिभुज व्यक्त्ति को विदेश यात्रा का योग प्रदान करता है। ऐसे लोग मिलनसार, दार्शनिक, लेखक और अभिनेता होते हैं। यदि इस पर्वत पर बने त्रिभुज में दोष है तो व्यक्ति बहुत अधिक कल्पनाशील होगी लेकिन यह वास्तविक स्वरूप नहीं ले पाती। 

यह भी पढ़ें: गायत्री जयंती 22 अगस्त: वेदों का सार है गायत्री

-मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान अच्छा माना गया है। ऐसे व्यक्ति योजना के अनुसार काम करते हुए आगे बढ़ते हैं और एक दिन राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर यश को प्राप्त करते हैं। लेकिन यदि इस पर्वत के त्रिभुज में दोष है तो व्यक्ति निर्दयी प्रवृत्ति का हो जाता है। 
-बुध पर्वत पर त्रिभुज व्यक्ति को कूटनीतिज्ञ, प्रतिभावान, लेखक, वैज्ञानिक और धनी बनाता है। इस पर्वत पर दोषयुक्त त्रिभुज होने से व्यक्ति को अस्थिर मानसिकता वाला बनाता है।  
-शनि पर्वत पर त्रिभुज व्यक्ति को गुप्त विद्याओं का जानकार बनाता है। ऐसे व्यक्ति चित्रकार, एकांतवाशी, साधक, योगी और धर्म के जानकार होते हैं। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

संबंधित खबरें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *