भक्तों के संकट हर लेती हैं मां कात्यायनी 

0
3
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

नवरात्र में छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। महिषासुर और शुभ-निशुभ दानव का वध माता ने ही किया। कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण मां का नाम कात्यायनी पड़ा। मां को महिषासुर मर्दनी भी कहा जाता है। मां अपने भक्तों को संकटों से मुक्त करने वाली हैं। मां दुर्गा ने सृष्टि में धर्म को बनाए रखने के लिए मां कात्यायनी का अवतार लिया।

मां कत्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जागृत होता है। मां की कृपा से शोक, संताप, भय आदि सब नष्ट हो जाते हैं। मां कात्यायनी का व्रत और उनकी पूजा करने से कुंवारी कन्याओं के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी की पूजा से धन-धान्य से जुड़े संकट दूर हो जाते हैं। मां की साधना का समय गोधूली काल है। गोधूली वेला में पीले या लाल वस्त्र धारण कर मां की उपासना करें। मां को पीले फूल और पीला नैवेद्य अर्पित करें। मां को शहद अर्पित करना विशेष शुभ माना जाता है। मां कात्यायनी ने महिषासुर, शुम्भ और निशुम्भ का वध कर नौ ग्रहों को उनकी कैद से छुड़ाया था। मां का स्वरूप कांतिवान है। मां सिंह की सवारी करती हैं। मां कात्यायनी की पूजा भगवान राम और श्रीकृष्ण ने भी की थी। द्वापर युग में गोपियों ने भी भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए मां कत्यायनी की पूजा की थी। मां कात्यायनी की उपासना से मनुष्य अपनी इंद्रियों को वश में कर सकता है। मां की पूजा में शहद का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। पूजा में लाल रंग के वस्त्रों का विशेष महत्व है। माता अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Source link

  • टैग्स
  • crisis
  • Devotion
  • Donation
  • fasting
  • hindi news
  • Hindustan
  • Ma Katyayani
  • Navratri
  • news in hindi
  • Suffering
  • virtue
  • worship
  • उपवास
  • उपासना 
  • कष्ट
  • दान 
  • नवरात्र
  • पुण्य
  • भक्ति
  • मां कात्यायनी
  • संकट
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखसमीक्षा बैठक: पीएम मोदी ने कहा- वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए पूरी क्षमता से काम करें, ऑक्सीजन प्लांट तेजी से लगाएं
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here