भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 85,803 नए केस, 1.82 लाख मरीज ठीक हुए, 2106 लोगों की मौत

0
14
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। नए मरीजों की संख्या में कमी दर्जी की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। 63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में 85 हजार 803 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं, 1 लाख 82 हजार 866 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2106 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 95 हजार 457 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 73 लाख 33 हजार 918 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। जबकि 3 लाख 51 हजार 335 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 12 लाख 98 हजार 647 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 85,803
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.82 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,106
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.73 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.51 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.98 लाख

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here