मंगल राशि परिवर्तन: कल से इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, जानें किन्हें होगा नुकसान

0
9
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मंगल का 2 जून को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दौरान मंगल मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 2 जून से 20 जुलाई तक कर्क राशि में ही रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर-

1. मेष- मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए चल व अचल संपत्ति के लिए शुभ है। इस दौरान जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।

2. वृषभ– मंगल का परिवर्तन होने से आपके किसी के साथ मतभेद हो  सकते हैं। धैर्य से काम लें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन– मिथुन राशि वाले इस दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

ये 4 राशि वाले होते हैं आलसी, काम करना नहीं होता पसंद

4. कर्क- कर्क राशि वालों को मंगल गोचर के दौरान सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको वाहन चलाते सतर्क रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम बरतें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

5. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। हालांकि इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में रिस्क न लें। पिता व उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

6. कन्या- संतान को सफलता हासिल हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मंगल गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

7. तुला- मंगल का राशि परिवर्तन पिता व जीवनसाथी से सहयोग दिलाएगा। इस दौरान रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के भी योग बनेंगे।

2 जून की आधी रात को बुध होंगे वक्री, मेष और सिंह समेत इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

8. वृश्चिक- मंगल राशि परिवर्तन के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने में कड़ी मेहनत करनी होगी। शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।

9. धनु– मंगल गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

10. मकर- मकर राशि वालों का मंगल गोचर के दौरान किसी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

11. कुंभ- इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। गुस्से पर काबू रखें। बेवजह धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों को लाभ हो सकता है।

12. मीन– मंगल गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। किसी करीबी के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है।
 

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here