मंडी भाव आज: मांग बढ़ने से सरसों, सोयाबीन में 50 रुपये की तेजी

0
5
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मांग बढ़ने की वजह से शनिवार को सरसों दाना के भाव में 50 रुपये प्रति क्विन्टल का सुधार दर्ज हुआ, जबकि सोयाबीन खल (डीओसी) की निर्यात के साथ पाल्ट्री फार्मो की स्थानीय मांग के कारण सोयाबीन दाना के भाव में भी सुधार आया। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली, सीपीओं और पामोलीन जैसे बाकी खाद्यतेलों की कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई। तेल उद्योग के विशेषज्ञ पवन कुमार गुप्ता के अनुसार सोयाबीन के खल (डीओसी) की भारी निर्यात मांग है। उन्होंने कहा कि बाजार में सूरजमुखी और जैतून के मुकाबले अच्छा समर्थन होने के कारण मक्का रिफाइंड तेल की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिससे इसकी कीमतों में भी सुधार दिखा।

यह भी पढ़ें: केंद्र का फरमान नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम, यूरिया को छोड़ डीएपी, एमओपी और एनपीके पुराने रेट पर मिलेंगे

तेल उद्योग के अन्य जानकारों के मुताबिक मंडियों में सरसों की आवक कम है और किसान रोक रोक कर मंडियों में अपनी ऊपज ला रहे हैं। राजधानी के नजफगढ़ मंडी में जहां प्रतिदिन 20,000 बोरी सरसों की आवक थी वह 1,000-1,200 बोरी प्रतिदिन रह गई है। उन्होंने कहा कि सरसों के स्टॉक को बचाकर रखने का जो काम सहकारी संस्था नाफेड और हाफेड को करना था, वह काम किसान कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बिल ह्वांग, दुनिया का सबसे अनलकी इंसान, दो दिन में गंवाए 1500000000000 रुपये
    
     बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन – 6,310 – 6,350 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना – 6,485 – 6,530 रुपये। 
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,900 रुपये। 
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,530- 2,590 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,030 -2,110 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,210 – 2,240 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 14,800 – 17,800 रुपये। 
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,350 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,150 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,070 रुपये। 
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,780 रुपये। 
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,550 रुपये। 
  •      पामोलिन कांडला 12,600 (बिना जीएसटी के) 
  •      सोयाबीन दाना 6,700 – 6,800 रुपये: सोयाबीन लूज 6,550 – 6,600 रुपये
  •      मक्का खल 3,700 रुपये।

यह भी पढ़ें:  सरसों तेल, सोयाबीन और सीपीओ से हुआ सस्ता तो बढ़ गई शुद्धता

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here