मुकेश अंबानी का ताज खतरे में, गौतम अडाणी अब एशिया के सबसे बड़े अरबपति बनने से चंद कदम दूर, लेकिन कमाई में इस महिला से रह गए पीछे

0
34
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

एशिया के सबसे अमीर का ताज इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सिर पर है और दूसरे नंबर के गौतम अडाणी इसे कभी भी छीन सकते हैं।। इस ताज की ओर बड़ी तेजी से अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी बढ़ रहे हैं।  2021 में जिस तरह गौतम अडाणी की संपत्ति में उछाल आया है, वह अब मुकेश अंबानी से केवल 10 अरब डॉलर दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ अंबानी की संपत्ति में उस तरह तेजी नहीं दिख रही है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है तो मुकेश अंबानी की 76.5 अरब डॉलर। गौतम अडाणी इस समय देश और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं और अडाणी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। अडाणी पोर्ट, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी गैस , अडाणी पावर , अडाणी ट्रांसमिशन  और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले एक साल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 

इस समय दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में 13वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। इस साल यानी 2021 में उनकी संपत्ति में 176 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है वहीं  ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में गौतम अडाणी अब 14वें पोजीशन पर आ गए हैं। इनका नेटवर्थ इस साल 32.7 अरब डॉलर (2.38 लाख करोड़ से ज्यादा) बढ़ा है।  ब्लूमबर्ग इंडेक्स में चीनी उद्योगपति शैनशन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर फिसल गए हैं।

2021 में संपत्ति में तेजी के मामले में वे दुनिया में एलन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, बिलगेट्स को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा  फ्रांस के अरबपति Bernard Arnault की संपत्ति में 44.88 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस साल कमाई के मामले में अडाणी से पहले एक और अरबपति हैं मरियम एडेलसन। वह कैसीनो समूह, लास वेगास सैंड्स के संस्थापक और अध्यक्ष शेल्डन एडेलसन की विधवा हैं, जिनका जनवरी 2021 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस साल कमाई के मामले में अब वह दुनियाभर के दिग्गजों को छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 33.8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। 

वहीं, इस साल अबतक बेजोस की संपत्ति में केवल 2.29 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। इनके अलावा बिलगेट्स की संपत्ति इस दौरान 9.75 अरब डॉलर बढ़ी, वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की 13.4 अरब डॉलर, वॉरेन बफेट की 20.6 अरब डॉलर,  लैरी पेज की 21.6 अरब डॉलर, स्टीव बॉल्मर की 7.65 अरब डॉलर और लैरी एलिशन की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here