google.com, pub-9690532291091812, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मेष से लेकर मीन राशि तक किसके जीवन में लाएगा भाद्रपद मास का पहला दिन बदलाव, एक क्लिक में पढ़ें सभी राशियों का हाल

भाद्रपद मास की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। 22 सितंबर तक भाद्रपद मास रहेगा। हिंदू धर्म में भाद्रपद मास का बहुत अधिक महत्व होता है। भाद्रपद मास में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस माह में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव और श्री गणेश चतुर्थी भी मनाई जाती है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। आइए जानते हैं इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा भाद्रपद मास का पहला दिन…

मेष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते है। व‍िवादों से बचें।

आने वाले 4 दिन ये राशि वाले मना सकते हैं जश्न, बुध देव की कृपा से हर काम में होंगे सफल

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

मिथुन राशि- कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ सकती हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यर्थ के वाद-वि‍वाद से बचने का प्रयास करें।

भाद्रपद माह इन राशियों के लिए फलदायी, देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहे। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि हो सकती है।

वृश्चिक राशि-  आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। तनाव से बचें।

धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। 

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में इच्छा-विरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। संपत्‍त‍ि से लाभ म‍िलेगा। 

रक्षाबंधन के बाद चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखें क्या आपके जीवन में भी होगी खुशियों की बरसात

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *