होलिका दहन 2021: सूर्यास्त के बाद इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, होलिका के धुएं से शुभ-अशुभ का पूर्वानुमान

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

आज होलिका दहन यानी अगजा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार होली सोमवार को हस्त नक्षत्र एवं ध्रुव व जयद योग के युग्म संयोग में मनेगी। इससे एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होली का पर्व हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। यह पर्व भारतीय सनातन संस्कृति में अनुपम और अद्वितीय है। यह पर्व प्रेम तथा सौहार्द का संचार करता है। होलिका दहन के दिन होलिका का पूजा की जाती है। सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ संतान के उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है। आचार्य पीके युग बताते हैं कि इस दिन से नए संवत्सर की शुरुआत होती है। 

सूर्यास्त के बाद करें होलिका दहन-

आचार्य राकेश झा के अनुसार होलिका दहन के दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट बजे से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक भद्रा है। इसलिए होलिका दहन भद्रा के बाद किया जाता है। उन्होंने कहा कि भद्रा को विघ्नकारक माना गया है। भद्रा में होलिका दहन करने से हानि और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 28 मार्च को उत्तरफाल्गुन नक्षत्र में रविवार को सूर्यास्त से लेकर निशामुख रात 12 बजकर 40 मिनट तक जलाई जाएगी। इसके अलावा रात 07 बजकर 40 मिनट तक होलिका दहन का विशेष मुहूर्त है।

होलिका दहन का दिन अपनों का बनाएं खास, दहन से पहले ये मैसेज व इमेज भेजकर करें विश

 होली पर 499 साल बाद दुर्लभ संयोग, दहन शाम 6:22 बजे से

होलिका के धुएं से शुभ-अशुभ का पूर्वानुमान-

आचार्य राजनाथ झा बताते हैं कि होलिका दहन के धुएं से प्रकृति में होने वाली समस्त शुभाशुभ फल की जानकारी प्राप्त करने के सूत्र भी वैज्ञानिक ऋषियों द्वारा प्रदत्त है। पहले समाज में लोग वर्ष में होने वाले प्राकृतिक आपदा विपदा और शुभता की जानकारी होलिका दहन की रात धुएं से प्राप्त करते थे जो आज भी प्रासंगिक है।

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here