Beauty:  सेब के छिलके से चेहरा करेगा ग्लो, दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

0
18
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके चेहरे की चमक गुम हो गयी हैं ? क्या आपके चेहरे में दाग-धब्बे हैं ? अगर हां, तो आपको ये खबर जरुर पढ़नी चाहिए। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि, सेब के छिलके से आप किस तरह दाग-धब्बें मिटा सकते हैं और आपकी त्वचा कैसे ग्लो करने लगेगी। आपने अक्सर सेब खाने के बाद छिलके को फेक दिया होगा लेकिन ये छिलके बड़े काम के है। एक तरफ सुबह खाली पेट सेब खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता हैं तो दूसरी तरफ इसके छिलके से आपकी त्वचा में निखार आता है। तो चलिए आपको बतातें हैं कि, कैसे करना हैं आपको सेब के छिलके का इस्तेमाल

कैसे हटाएं दाग-धब्बे ?

  • क्या बनाना हैं- सेब के छिलकों का फेस पैक
  • किन चीजों की जरुरत है- सेब के छिलके, दलिया पाउडर, शहद
  • कैसे बनाएं- सेब के छिलके से फेस पैक बनाने के लिए आपको दो चम्मच सेब का पाउडर, एक चम्मच पिसा हुआ दलिया पाउडर और एक चम्मच शहद लें। तीनों को एक बर्तन में इकट्ठा लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद सर्कुलर मोशन में 15-20 मिनट तक इस फेस पैक से मसाज करें। रोजाना इस नुस्खें का इस्तेमाल करें। आपको फर्क जरुर नजर आएगा। क्योंकि, हेल्दी चेहरा बनाने के लिए सेब के छिलके का पाउडर बहुत अच्छा होता है। सेब का छिलका विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। 

Apple Cider Vinegar for Your Face: DIY, Products, and More

ग्लोइंग त्वचा के लिए सेब के छिलके का इस्तेमाल

  • किन चीजों की हैं जरुरत-  सेब के छिलके का पाउडर, दूध
  • कैसे करें इस्तेमाल- दो चम्मच सेब के छिलके के पाउडर में दूध मिक्स करें और गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को अपने गले से चेहरे तक अप्लाई करें और आधे घंटे के बाद इसे धो लें। लेकिन इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 दिन तक ही करें। आपको चेहरे में फर्क जरुर दिखाई देगा। चेहरा धीरे-धीरे ग्लो करना शुरु कर देगा। 

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here