Chanakya Niti : ऐसे लोगों से तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो होगी धन, मान- सम्मान की हानि

0
11
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

आर्चाय चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य  राजनीति और कुटनीति में कुशल होने के साथ ही योग्य शिक्षक भी थे। आज भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों पर चलकर सफलता हासिल करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे लोगों के बारे भी बताया जिनके साथ रहने से नुकसान हो सकता है। ऐसे लोगों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के साथ रहना नुकसानदायक हो सकता है।

बुरे कर्मों में लिप्त व्यक्ति से दूरी बना लें

  • आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो बुरे कर्मों में लिप्त होते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से अपयश मिलता है और धन, मान- सम्मान की हानि भी होती है।

हर समय दुखी रहने वाले लोगों से दूर रहें

  • कुछ लोगों हमेशा दुखी रहते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए जो हमेशा दुखी रहते हैं। सुख- दुख जीवन का हिस्सा है। हर परिस्थिति में सामान्य रहना चाहिए।

नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहें

  • जो लोग हमेशा नकारात्मक विचार रखते हैं उनसे दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से हमारे मन भी नकारात्मक विचार आने लगते हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।   

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here