Corona World: कोरोना का तांडव, 29.9 लाख से अधिक लोगों की जान गई, 13.96 करोड़ लोग संक्रमित

0
4
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में अपना तांडव शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई देशों में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं, जहां मौतों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां रोजाना कोविड-19 (Covid-19) से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 29 लाख 97 हजार 062 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। 

Covid-19: भारत में कोरोना हुआ बेकाबू

बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 13.96 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 13 करोड़ 96 लाख 70 हजार 541 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। यहां अब तक 5 लाख 66 हजार 212 लोग काल के गाल में समा गए हैं। वहीं 3 करोड़ 15 लाख 75 हजार 138 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। 

ताजमहल सहित देशभर के 3693 स्मारक और 50 म्यूजियम 15 मई तक बंद

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 1 लाख 75 हजार 649 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 3 लाख 68हजार 749 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

13,832,455

फ्रांस

5,285,304

रूस

4,631,336

ब्रिटेन

4,398,903

तुर्की

4,150,039

इटली

3,842,079

स्पेन

3,407,283

जर्मनी

3,120,037

पोलैंड

2,660,088

अर्जेंटीना

2,658,628

कोलंबिया

2,619,422

मेक्सिको

2,299,939

ईरान

2,194,133

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

211,693

भारत

174,308

ब्रिटेन

127,472

इटली

116,366

रूस

103,059

फ्रांस

100,563

जर्मनी

79,762

स्पेन

76,981

कोलंबिया

67,564

ईरान

66,008

पोलैंड

61,208

अर्जेंटीना

59,084

पेरू

56,149

दक्षिण अफ्रीका

53,663

Source link

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखकेरल में कोरोना के 2055 नए केस मिले, 14 और मरीजों की मौत
अगला लेखGlobal Corona: दुनिया में बढ़ा कोरोना का खतरा, 14.11 करोड़ संक्रमित, 30.1 लाख लोगों की मौत
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here