Covid-19 World: काल बना कोरोना, अब तक 29 लाख से अधिक की मौत, 13.5 करोड़ से अधिक संक्रमित

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। वायरस की यह नई लहर शुरू में कुछ देशों में देखने को मिली थी लेकिन अब यह दुनियाभर में फैलती हुई नजर आ रही है। हालात यह हैं कि यह वायरस दुनिया के लिए काल बन गया है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या के साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 

अब तक इस वायरस ने 29.2 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं 13.5 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से संक्रमण कई देशों में पहले की तुलना में और अधिक तेजी से फैल रहा है। 

Covid-19 India: 24 घंटे में 839 लोगों की मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 13 करोड़ 51 लाख 81 हजार 236 तक पहुंच गई। वहीं बात करें कुल मौतों की तो 29 लाख 26 हजार 756 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है।

बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी सबसे ऊपर है। सीएसएसई के अनुसार, यहां कुल 3 करोड़ 11 लाख 49 हजार 565 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 5 लाख 61 हजार 780 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।

वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील का नाम है, जहां इस वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 34 लाख 45 हजार 006 से अधिक पहुंच गई है। जबकि 3 लाख 51 हजार 334 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है। जबकि मेक्सिको 2 लाख 09 हजार 212 संख्या के साथ तीसरे नंबर पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

भारत

1,32,05,926

फ्रांस

50,01,685

रूस

45,80,633

यूके

43,82,880

तुर्की

37,98,333

इटली

37,54,077

स्पेन

33,47,512

जर्मनी

29,96,742

पोलैंड

25,52,898

कोलम्बिया

25,18,715

अर्जेंटीना

25,17,300

मैक्सिको

22,78,420

ईरान

20,49,078

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

1,68,436

यूके

1,27,324

इटली

1,13,923

रूस

1,00,949

फ्रांस

98,213

जर्मनी

78,346

स्पेन

76,328

कोलंबिया

65,608 

ईरान

64,232

पोलैंड

58,176

अर्जेंटीना

57,647

पेरू

54,669

दक्षिण अफ्रीका

53,256

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here