Ekdant Sankashti Chaturthi 2021 : एकदन्त संकष्टी चतुर्थी कल, भगवान गणेश को खुश करने के लिए करें ये 3 काम

0
8
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

कल एकदन्त संकष्टी चतुर्थी तिथि है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से ही होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करना काफी आसान होता है। अपने भक्तों से भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए…

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें

  • भगवान गणेश को दूर्वा घास अति प्रिय होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। जो भक्त भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। अगर आपके कार्यों में बार- बार विघ्न आ जाता है तो भगवान गणेश को दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके कार्यों के विघ्न दूर हो जाएंगे।

अप्रैल 2022 तक इन राशियों पर है शनि की बुरी नजर, स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं

  • भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

हर व्यक्ति पर लगती है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, जानें आप की राशि में कब से शुरू होगी शनि की महादशा

भगवान गणेश को भोग लगाएं

  • भगवान गणेश को लड्डू और मोदक काफी पसंद होते हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लड्डूओं और मोदक का भोग जरूर लगाएं। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में लड्डओं और मोदक का सेवन कर लें।

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here