Hanuman Janmotsav 2021 : हनुमान जन्मोत्सव 27 अप्रैल को, राशि अनुसार इन मंत्रों के जप से मिलेगा विशेष फल

0
10
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था। इस साल 27 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। भक्त इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना करते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे राशि अनुसार हनुमान जी के किन मंत्रों का जप करना चाहिए। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। हर राशि के स्वामी अलग होते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार राशि अनुसार मंत्रों का जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

  • मंत्र जप का विशेष महत्व होता है

हिंदू धर्म में मंत्र जप का विशेष महत्व बताया गया है। नियमित रूप से मंत्र जप करने से भगवान का आर्शीवाद प्राप्त होता है और सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार हनुमान जी के किन मंत्रों का जप करना चाहिए….

  • मेष राशि – ऊॅं सर्वदुखहराय नम:
  • वृष राशि – ऊॅं कपिसेनानायक नम:
  • मिथुन राशि – ऊॅं मनोजवाय नम:
  • कर्क राशि – ऊॅं लक्ष्मणप्राणदात्रे नम:
  • सिंह राशि – ऊॅं परशौर्य विनाशन नम:
  • कन्या राशि – ऊॅं पंत्रवक्त्र नम:
  • तुला राशि – ऊॅं सर्वग्रह विनाशिने नम:
  • वृश्चिक राशि – ऊॅं सर्वबंधविमोक्त्रे नम:
  • धनु राशि – ऊॅं चिरंजीविते नम:
  • मकर राशि – ऊॅं सुरार्चिते नम:
  • कुंभ राशि – ऊॅं वज्रकाय नम:
  • मीन राशि – ऊॅं कामरूपिणे नम:

हनुमान जन्मोत्सव 2021 पूजा मुहूर्त-

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 26 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से
  • पूर्णिमा तिथि का समापन – 27 अप्रैल 2021 की रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर 

Source link

  • टैग्स
  • hanuman janmotsav
  • hanuman janmotsav 2021
  • hanuman janmotsav 2021 date
  • hanuman janmotsav 2021 date in india
  • hanuman janmotsav 2021 dates
  • hanuman janmotsav kab hai
  • hindi news
  • Hindustan
  • news in hindi
  • हनुमान जन्मोत्सव
  • हनुमान जन्मोत्सव 2021
  • हनुमान जन्मोत्सव 2021 डेट
  • हनुमान जन्मोत्सव कब है
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखZIM vs PAK: जिम्बाब्वे से भी हार गई पाकिस्तान की टीम, 100 रन का आंकड़ा भी नहीं हुआ पार
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here