Holi 2021: होली पर बन रहे ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से इन 5 राशियों को होगा महालाभ

0
12
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

दो दिवसीय होली का त्योहार इस साल 28-29 मार्च को मनाया जाएगा। 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस साल होली पर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ व दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन शनि व गुरु एक ही राशि मकर में विराजमान होंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग भी बन रहे हैं। इन शुभ संयोग से पांच राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जानिए होली पर बन रहे ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष- होली पर बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से आपके कमाई के साधन बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए उत्तम समय है।

2. कर्क- ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से आप धन खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। नौकरी में काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

चाणक्य नीति: इन छोटी-छोटी गलतियों से व्यक्ति हो जाता है बर्बाद, आप भी जान लें बचाव

 आज या कल जानिए कब है आमलकी एकादशी? नोट कर लें पूजा व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

3. सिंह- होली के आसपास आपको धन लाभ हो सकता है। नए बिजनेस या नौकरी का लाभ मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जररूत है। होलिका दहन से पहले कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

4. तुला- 28 मार्च तक आपके लिए समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रमोशन होने की संभावना है। साथ ही आमदनी भी बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

5. कुंभ- नौकरी या बिजनेस में पहले से स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन के योग बन सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here