चाणक्य नीति: जानें संतान को कैसे बनाएं योग्य व सफल, पढ़ें आचार्य चाणक्य की नीति

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में संतान से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि संतान को माता-पिता कैसे योग्य बना सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि संतान ही कुल का नाम रोशन करती है या डुबोती है। इसलिए हर माता-पिता को संतान की परवरिश अच्छे से करनी चाहिए। चाणक्य के अनुसार, जानिए कैसे बनाएं योग्य संतान-

1. सदाचार गुणों से करें संतान को परिपूर्ण–  चाणक्य कहते हैं कि हर माता-पिता को अपनी संतान को सदाचारी गुणों से परिपूर्ण रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार, केवल माता-पिता ही संतान को सदाचारी बना सकते हैं। चाणक्य का मानना है कि संतान को हमेशा अच्छे संस्कार ही देने चाहिए, ताकि वह जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।

ये 4 लोग दूसरों के पाप के होते हैं भागीदार, जानिए क्या कहती है आज की चाणक्य नीति

2. झूठ बोलने से रोकें- चाणक्य कहते हैं कि बच्चों को हमेशा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए। हर माता-पिता को अपने बच्चे को झूठ बोलने से रोकना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि झूठ बोलने की आदत बच्चों के अंदर जल्दी आ जाती है। इस बात को माता-पिता को गंभीरता से लेना चाहिए। संतान को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए ताकि वह सत्य के रास्ते पर चलें।

3. अनुशासन- चाणक्य कहते हैं कि बच्चों का अनुशासित होना जरूरी होता है। संतान को योग्य व सफल बनाने के लिए उसे अनुशासन का महत्व बताना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो लोग जीवन में अनुशासित नहीं होते हैं वह सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं।

चाणक्य नीति: जीवनसाथी चुनते समय हर व्यक्ति को इन बातों की करनी चाहिए परख, खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन

4. मेहनत के लिए करें प्रेरित- चाणक्य कहते हैं कि जो माता-पिता बच्चों को ज्यादा लाड-प्यार देते हैं वह आगे चलकर परिश्रम करने से डरते हैं। इसलिए बच्चों में मेहनत करने की आदत डालनी चाहिए।

5. शिक्षा के लिए जागरूक- नीति शास्त्र के अनुसार, माता-पिता को बच्चों को शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना चाहिए। ताकि वह योग्य व सफल हो सकें।

Source link