Jupiter Transit 2021 : 20 जून को वक्री गुरु करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

0
11
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

20 जून को देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु हर 13 महीने में लगभग 4 महीने के लिए वक्री हो जाते हैं। देवगुरु बृहस्पति 20 जून से 14 सितंबर तक कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद गुरु मार्गी होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं वक्री गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष राशि

  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृष राशि

  • इस दौरान किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • इस समय नया कार्य शुरू न करें।
  • व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिले- जुले परिणाम लेकर आ रहा है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है।
  • यह समय धैर्य रख काम करने का है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Best Zodiac Signs Couples : इन राशियों के लोग बनते हैं ‘परफेक्ट कपल’, दुनिया देती है इनके प्यार की मिसाल

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातक इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। 
  • मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • लेन- देन न करें। 
  • ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
  • इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि

  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • धन- लाभ हो सकता है।
  • इस समय जीवन में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • इस समय धैर्य से काम लें।

Shani Dev : इस समय शनि चल रहे हैं वक्री चाल, ये राशि वाले रहें थोड़ा सावधान

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

  • बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

मीन राशि

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here