Coronavirus cases in India: देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 24 हजार मरीज

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। करीब तीन महीने बाद देश में 24 घंटे के भीतर 24 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र राज्य से हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 24,882 हजार नए कोरोना केस आए और 140 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 19,957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 23 दिसंबर 2020 को 24,712 कोरोना केस दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 20,53,537 वैक्सीन डोज दी गई है। 

अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गए हैं। कुल एक लाख 58 हजार 446 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ 9 लाख 73 हजार 260 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 2 हजार 22 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। 

कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिला है। यहां बीते दिन पांच महीनों के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 15,817 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,82,191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई।

बीते 24 घंटे में आए कोरोनावायरस केस

कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े जानने के लिए यहां क्लिक करें-  https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport12thMarch2021.pdf

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 6   4961 62  
2 Andhra Pradesh 1227 69  882981 140  7180
3 Arunachal Pradesh 4   16780   56  
4 Assam 1628 215041 18  1097  
5 Bihar 324   261064 27  1549
6 Chandigarh 936 77  21539 58  357  
7 Chhattisgarh 3577 40  308854 402  3880
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 24 3405 2  
9 Delhi 2093 73  629841 356  10936
10 Goa 745 41  54209 40  804
11 Gujarat 4006 218  268196 495  4420
12 Haryana 2807 128  268397 253  3069
13 Himachal Pradesh 706 44  57818 44  1003  
14 Jammu and Kashmir 887 124578 80  1971
15 Jharkhand 509 118922 59  1093  
16 Karnataka 8133 313  937898 515  12386
17 Kerala 32471 1611  1050603 3377  4369 14 
18 Ladakh 30 11  9686 17  130  
19 Lakshadweep 206 12  380 1  
20 Madhya Pradesh 4335 241  258958 360  3883
21 Maharashtra 111724 4417  2117744 11344  52723 56 
22 Manipur 30 28907 373  
23 Meghalaya 20   13818 148  
24 Mizoram 9   4416   10  
25 Nagaland 10   12120 91  
26 Odisha 640 27  335499 91  1917  
27 Puducherry 186 10  39128 20  670  
28 Punjab 10452 383  178271 991  6030 34 
29 Rajasthan 2242 100  317487 137  2789  
30 Sikkim 54 5994   135  
31 Tamil Nadu 4483 139  841250 527  12539
32 Telengana 1918 46  297363 168  1652
33 Tripura 10 33026 391  
34 Uttarakhand 638 95362 68  1700
35 Uttar Pradesh 1819 77  594396 88  8743
36 West Bengal 3133 23  564368 253  10287
Total# 202022 4785  10973260 19957  158446 140 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR



Source link