Planetary Transits 2021 : मई माह में ये ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें डेट

0
3
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह में कोई न कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है। मई का महीना ग्रहों की चाल के लिहाद से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। आइए जानते हैं, मई के महीने में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में…

बुध का वृष राशि में प्रवेश

  • माह के पहले दिन यानी 1 मई को बुध वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस समय बुध मेष राशि में हैं। 1 मई से 26 मई तक बुध वृष राशि में ही विराजमान रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार बुध वाणी, व्यापार, करियर, बुद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। 

शुक्र का वृष राशि में प्रवेश

  • बुध के राशि परिवर्तन के बाद 4 मई को शुक्र वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय शुक्र मेष राशि में हैं। शुक्र वृष राशि के स्वामी भी हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र भौतिक सुखों और प्रेम के कारक ग्रह माने जाते हैं। 

सूर्य का वृष राशि में प्रवेश

  • बुध और शुक्र के बाद 14 मई 2021 को सूर्य भी वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस समय सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं। सूर्य 14 मई से 15 जून 2021 तक वृष राशि में विराजमान रहेंगे। 

बुध का मिथुन राशि में प्रवेश 

  • मई माह में बुध एक बार फिर राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध एक राशि में 26 दिनों तक ही रहते हैं। इसके अलावा 30 मई को बुध मिथुन राशि में वक्री भी हो जाएंगे।

शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश

  1. शुक्र भी एक राशि में 24-25 दिन ही रहते हैं। मई के महीने में शुक्र एक बार फिर राशि परिवर्तन कर वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में शुक्र 22 जून तक रहेंगे।

Source link

  • टैग्स
  • hindi news
  • Hindustan
  • may rashifal 2021
  • may rashifal in hindi
  • news in hindi
  • planet transit in may 2021 hindi
  • planetary transits 2021
  • planetary transits may 2021
  • ग्रह गोचर 2021
  • ग्रह गोचर आज का
  • राशि परिवर्तन 2021
  • राशि परिवर्तन २०२१
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखOTT पर रिलीज होगी Akshay Kumar की Bell Bottom? निखिल आडवाणी ने कही ये बात
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here