RIL AGM Live: मुकेश अंबानी अबसे कुछ ही देर में करेंगे एजीएम को संबोधित

0
26
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी शेयर होल्डर्स के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कोविड के दौरान अपनों को खोने वाले रिलायंस फैमिली के लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में हमने मानवता को सर्वोपरि रखा। महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 21 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन समय में हमने मानवता की रक्षा के लिए हर प्रयास किए।

 

LIVE UPDATES

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय देश का सबसे बड़ा काॅरपोरेट वैक्सीनेसन प्रोग्राम चला रहा है। जहां रिलायंस रिटायर्ड कर्मचारी, पार्टनर कंपनी के इम्प्लाॅयी सहित 20 लाख लोगों का फ्री वैक्सीन लगाई जा रही है: नीता अंबानी

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के बाद अब नीता अंबानी AGM में संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा रिलायंस इंडस्ट्रीज महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए बीते वर्ष ‘her’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘कोविड से लड़ने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इन्फ्रा, मिशन अन्य सेवा, मिशन इम्प्लाॅयी  केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा की शुरुआत की।’ उन्होंने इस मौके पर ओलपिंक में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हमें जिस चीज से ज्यादा खुशी मिली वो थी रिलायंस की मानव सेवा। उन्होंने कहा-कोरोना के समय में हमारे रिलायंस परिवार ने एक राष्ट्र की तरह ड्यूटी निभाया। हमें विश्वास है कि पिछले एक साल में हमारे इस प्रयास ने हमारे संस्थापक चेयरमैन धीरूभाई अंबानी के प्रयास को आगे बढ़ाया है। 

अंबानी की करीब 5 मिनट की स्पीच के बाद ईशा और आकाश ने केयर एंड इंपैथी पॉलिसी के बारे में बताया। इसके बाद नीता अंबानी कि बताया कि रिलायंस ग्रुप 4.5 करोड़ भारतीयों की कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद की। उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान ग्रुप ने शिक्षा क्षेत्र में काफी मदद की।

बता दें  एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी कई बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं। पिछली एजीएम में घोषणा किए गए जियो-गूगल 5G स्मार्टफोन से जहां आज पर्दा उठ सकता है, स्टूडेंट्स के लिए कंपनी सस्ते लैपटॉप का भी ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक जियो-गूगल 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन 4G नेटवर्क पर भी काम करेगा और फोन की कीमत 3500 रुपए से 5000 रुपए के बीच हो सकती है यानी यह भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा।

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here