Vaishakh Amavasya 2021: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए इस दिन बनने वाले सौभाग्य व शोभन योग का महत्व

0
8
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या को धर्म-कर्म और पितरों के तर्पण के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन ज्योतिषीय उपायों से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। शास्त्रों में वैशाख अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली अमावस्या कहा जाता है।

वैशाख अमावस्या कब से कब तक रहेगी?

 इस साल वैशाख अमावस्या 11 मई 2021 दिन मंगलवार को है। अमावस्या तिथि 11 मई से शुरू होकर 12 मई को सुबह 12 बजकर 29 मिनट रहेगी। इस दिन सौभाग्य व शोभन योग बन रहे हैं।

मई 2021 आर्थिक राशिफल: मई में वृषभ और कुंभ समेत ये राशि वाले रहें सावधान, इन्हें होगा धन लाभ 

सौभाग्य योग का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योगों का वर्णन किया गया है। जैसे अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु-पुष्य योग, पुष्कर योग, त्रिपुष्कर, द्विपुष्कर योग आदि। इसी तरह सौभाग्य नाम के एक योग होता है जिसमें विवाह करना शुभ माना गया है।

शोभन योग का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र में शोभन योग शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए उत्तम माना गया है।कहा जाता है कि इस शुभ योग में की जाने वाली यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

साप्ताहिक राशिफल: 2-8 मई तक इन राशि वालों के जीवन में आएंगे कष्ट, जानें किसे होगा लाभ

वैशाख अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं-

वैशाख अमावस्या के दिन सुबह उठकर स्नान करना उचित माना गया है। इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा होती है। घर के पितरों का तर्पण करना चाहिए और शुद्ध सात्विक भोजन बनाकर उन्हें भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने पितर तृप्त होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। अमावस्या के दिन अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान जरूर देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

Source link

  • टैग्स
  • Baisakh Amavasya tricks
  • hindi news
  • Hindustan
  • news in hindi
  • Vaishakh Amavasya
  • Vaishakh Amavasya 2021
  • Vaishakh Amavasya Importance of
  • Vaishakh Amavasya legend
  • Vaishakh Amavasya story
  • Vaishakh Purnima 2021
  • Vaishakh Purnima when is 2021
  • when is the first Vaishakh 2021
  • when is Vaishakh 2021
  • when is Vaishakh 2021 auspicious Muhurta
  • पहला वैशाख कब है 2021
  • वैशाख 2021 शुभ मुहूर्त
  • वैशाख अमावस्या
  • वैशाख अमावस्या 2021
  • वैशाख अमावस्या का महत्व
  • वैशाख अमावस्या की कथा
  • वैशाख अमावस्या की कहानी
  • वैशाख अमावस्या के टोटके
  • वैशाख कब है 2021
  • वैशाख पूर्णिमा 2021
  • वैशाख पूर्णिमा 2021 कब है
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखDilip Kumar हुए डिस्चार्ज, Saira Banu ने बताया सेहत का हाल
अगला लेखGold Silver Price Today : गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का दौर, जानें आज किस भाव बिक रहा है गोल्ड
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here