भारतीय महिलाएं गोल्ड की जगह यहां करती हैं इनवेस्टमेंट, जानें क्या है पहली पसंद 

0
6
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

भारतीय महिलाएं किस जगह इनवेस्टमेंट करना पसंद करती हैं। एक आम धारणा है कि महिलाएं सोने की खरीदारी अधिक करती हैं इसलिए बतौर इनवेस्टर भी वह सोने को तरजीह देंगी। लेकिन एनाराॅक के सर्वे के अनुसार भारतीय महिलाएं प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट करना ज्यादा पसंद करती हैं। 

सरसों तेल और रिफाइंड ने बिगाड़ा किचन का बजट, दालों ने तरेरी आंखें, आलू-प्याज और टमाटर पोछ रहे आंसू

एनाराॅक ने महिलाओं पर एक सर्वे किया और उनसे पूछा कि आप अपने पैसे को कहां इनवेस्ट करना चाहेंगी। 62 फीसदी महिलाओं ने कहा कि प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा। जिसमें 80 प्रतिशत महिलाएं घर के लिए प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट करना चाहती हैं, वहीं 18 फीसदी महिलाएं इनवेस्टमेंट के उद्देश्य से प्रॉपर्टी खरीदना चाहती हैं। महिलाओं की अपेक्षा 68 फीसदी पुरूष घर खरीदने के लिए प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट करते हैं। 

PPF में इनवेस्टमेंट करने से पहले जान लें जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान

सर्वे  के मुताबिक 70 फीसदी महिलाओं ने कहा यह सही समय है घर खरीदने का। महिलाएं घर खरीदने की इच्छुक होने के साथ-साथ, खरीद पर छूट भी चाहती हैं। ज्यादातर महिलाएं 3बीएचके और 2बीएचके घर खरीदना चाहती हैं। कोरोना के बाद महिलाओं की दिलचस्पी रियल एस्टेट में ज्यादा बढ़ी है। कोरोना के पहले 57 फीसदी महिलाएं रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट करना चाहती थी, लेकिन कोरोना के प्रभाव के बीच अब यह आंकड़ा 62 फीसदी पहुंच गया है। 

 

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here