होली पर घर आए मेहमान को खिलाएं सौंफ-मिश्री, काले रंग से बना लें दूरी 

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

उत्साह और उल्लास के पर्व होली पर आपके जीवन में नई खुशियां आएं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार को वास्तु में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। होली के दिन कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी इन खास बातों को। 

होलिका दहन कभी घर के भीतर नहीं करना चाहिए। होलिका की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। होलिका दहन की राख को पुरुष अपने माथे पर और महिलाएं अपने गले पर लगाएं, ऐसा करने से ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। होली पर घर आने वाले मेहमान को सौंफ और मिश्री जरूर खिलाएं, ऐसा करने से संबंध और मधुर होते हैं। होली के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। होली के दिन किसी को न तो धन देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। होली के दिन अपना सिर ढंककर रखें। पुरुष सिर पर टोपी लगाएं तो महिला साड़ी का पल्लू सिर पर रखें। होली के दिन कपड़ों में गहरे रंगों का प्रयोग न करें। हल्के रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें। होली के दिन अपने घर पर लगी ध्वजा को बदलना शुभ माना जाता है। होली खेलने के लिए रंगों का चयन भी सावधानीपूर्वक करना चाहिए। पीला रंग सकारात्मकता लाता है तो वहीं नारंगी रंग सूर्यदेव का प्रतीक है। लाल रंग ऊर्जा को दर्शाता है। तो वहीं हरा रंग प्रकृति को दर्शाता है। होली पर गुलाबी रंग जीवन में नई खुशियां लाता है। होली पर काले रंग का प्रयोग न करें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Source link

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखGNCTD Bill: दिल्ली में LG को पावर देने वाले बिल को राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here