महाशिवरात्रि 2021: आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए इस चीज से करें रुद्राभिषेक, जान लें व्रत नियम

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

भारतीय पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 11 मार्च को पड़ रही है। मान्यता है कि इस पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस पावन अवसर पर रुद्राभिषेक का भी खास महत्व माना गया है।

महाशिवरात्रि की पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त निशिता काल माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो कि 12 मार्च की दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।

शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 5 चीजें, रूठ सकते हैं भोलेनाथ

महाशिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त-

प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:27 PM से 09:29 PM
द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:29 PM से 12:31 AM
तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:31 AM से 03:32 AM
चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:32 AM से 06:34 AM

कैसे करें रुद्राभिषेक– महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विधान है। मान्यता है कि धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शहद और घी से भी रुद्राभिषेक करना शुभ फलदायी माना गया है। माना जाता है कि आर्थिक परेशानियों से मु्क्ति मिलती है। इसके अलावा दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से रुद्राभिषेक करने से धन लाभ की मान्यता है।

महाशिवरात्रि, शिवरात्रि पर पढ़ें महामृत्युंजय मंत्र, जानें फायदे

शिवरात्रि व्रत करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर घर में अथवा मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करें। ओम् नमः शिवाय का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल एवं दूध से अभिषेक अवश्य करें। पूरे दिन सत्याचरण, संयमित व्यवहार और शुभ आचरण करें। रात्रि को सामूहिक रूप से अथवा अपने घरों में भगवान शिव के गुणगान करें। रुद्राभिषेक, महा रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, भजन एवं गीत आदि के साथ रात्रि जागरण का विधान है। अगले दिन व्रत का परायण किया जाता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

Source link