Rashi Parivartan 2021: मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं शुक्र व सूर्य, जानें इस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मार्च में दो बड़े ग्रहों शुक्र व सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों पर ग्रह शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालते हैं। लेकिन इस महीने के इन दो ग्रहों के गोचर का मीन राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिसका कारण ग्रहों का मीन राशि में गोचर करना है।

ज्योतिष में सूर्य व शुक्र महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माने गए हैं। इन दोनों ग्रहों का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार, सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। जबकि शुक्र को भोग विलास का कारक माना जाता है।

सूर्य का मीन राशि में कब होगा गोचर-

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रह 14 मार्च 2021 (रविवार) की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि जल तत्व प्रधान राशि है जबकि सूर्य एक अग्नि तत्व प्रधान राशि है।

मार्च में 3 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा-नुकसान

शुक्र कब करेंगे मीन राशि में गोचर-

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह व्यक्ति को जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं से पूर्ण बनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मीन राशि में शुक्र ग्रह 17 मार्च की सुबह 02 बजकर 49 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मीन काशि शुक्र की उच्च राशि है।

जानें मीन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

सूर्य और शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। सूर्य व शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सूर्य के गोचर से जातकों को नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं। जबकि शुक्र गोचर से कुछ शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Source link