Narsingh Jayanti 2021 : कब है नरसिंह जयंती ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। नरसिंह देवता भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं। इस पावन दिन नरसिंह भगवान की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने दैत्य हिरण्यकश्यप के अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह अवतार लिया था। भगवान का यह अवतार आधे नर और आधे सिंह का है, जिस वजह से इसे नरसिंह अवतार कहा जाता है। आइए जानते हैं, नरसिंह जयंती डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व…

कब है नरसिंह जयंती 

  • इस साल 25 मई, मंगलवार को नरसिंह जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा।

नरसिंह जयंती शुभ मुहूर्त:

 

  • नरसिंह जयंती पूजा का समय- दोपहर 4 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक 
  • पूजा की अवधि-  2 घंटे 45 मिनट 

नरसिंह जयंती महत्व

  • इस पावन दिन नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
  • इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। 
  • इस पावन दिन विधि- विधान से पूजा करने से जीवन आनंदमय हो जाता है। 

पूजा – विधि…

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
  • भगवान नरसिंह को पुष्प अर्पित करें।
  • भगवान नरसिंह का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • इस पावन दिन भगवान नरसिंह को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान नरसिंह की आरती भी करें।

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here