Saturn Retrograde 2021 : कल से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानें सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव

0
6
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

ज्योतिष में शनि को क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि 23 मई 2021, रविवार को वक्री होने जा रहे हैं। शनि की उल्टी चाल को वक्री होना भी कहा जाता है। शनि मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि 11 अक्टूबर, 2021 तक मकर राशि में वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पडे़गा। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहेगा।
  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
  • धन- खर्च सोच- समझकर करना होगा।

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • सोच- समझकर ही धन खर्च करें।
  • इस समय सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। 
  • इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। 
  • इस समय लेन- देन से संबंधित कार्य न करें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है, जिस वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से रिश्ते मधुर होंगे।
  • धन का सोच- समझकर खर्च करें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखेंगे तो धन- खर्च अधिक हो सकता है। 
  • तनाव की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहें। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। 
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि

  • परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है।
  • परिवार के किसी भी सदस्य से वाद- विवाद न करें।
  • इस समय धैर्य से काम लें।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • इस समय आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। 
  • सोच- समझकर ही लेन- देन संबंधित कार्य करें।
  • परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का वाद- विवाद न करें।
  • धन सोच- समझकर ही खर्च करें।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को सोच- समझकर बोलने की सलाह दी जाती है।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • इस समय लेन- देन न करें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • मन को शांत रखने का प्रयास करें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि

  • इस समय धन की कमी हो सकती है।
  • कार्यों में सफलता के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।
  • मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
  • इस समय धैर्य से काम लें।

मीन राशि

  • मीन राशि के जातक धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • इस समय सावधान रहें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

संबंधित खबरें

Source link

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here