Solar Eclipse 2021: शनि जयंती के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, वृषभ राशि वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

Solar Eclipse (Surya Grahan 2021): 26 मई को साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद अब 10 जून को 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। खास बात यह है कि इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी है। ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ आदि की भी मनाही होती है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

2021 का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?

यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक तौर पर दिखेगा। इसके अलावा इसे उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। अगर भारत की बात करें तो इसे आंशिक तौर पर ही देखा जा सकेगा।

इन 4 राशि वालों पर जल्दी नहीं करना चाहिए भरोसा, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

शास्त्रों के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य होता है। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व ही सूतक काल शुरू हो जाता है। हालांकि 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा, ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चाणक्य नीति: इन 4 लोगों को पिता समान ही देना चाहिए सम्मान, जानिए क्या कहती है आज की चाणक्य नीति

 

वृषभ राशि पर पड़ेगा असर-

सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि पर देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा पैसों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 

10 जून को कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण?

10 जून 2021, दिन गुरुवार को सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा, जोकि शाम 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा।

Source link

  • टैग्स
  • Chandra Grahan
  • Chandra Grahan in 2021
  • Grahan 2021
  • hindi news
  • Hindustan
  • Lunar Eclipse
  • news in hindi
  • Solar Eclipse
  • Sura Grahan 2021
  • Sura Grahan 2021 kab hai
  • Sura Grahan 2021 me kab hai
  • Sura Grahan 2021 timing in india
  • Surya Grahan
  • Surya Grahan in 2021
  • सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण 2021
  • सूर्य ग्रहण 2021 में कब लगेंगे
  • सूर्य ग्रहण 2021 में कितने लगेंगे
  • सूर्य ग्रहण का असर
  • सूर्य ग्रहण के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं
  • सूर्य ग्रहण क्यों लगता है
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखGold Price Review: सोना 55000 तक पहुंचे इससे पहले कर लें खरीदारी, ऑल टाइम हाई से अभी भी 7600 रुपये है सस्ता
अगला लेखब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर से गुपचुप शादी की- रिपोर्ट्स
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here