कोरोना के बाद से ही ऑनलाइन पेमेंट में काफी तेजी देखी जा रही है। UPI के जरिए बड़ी संख्या में लोग अब लेने-देन कर रहे हैं। लेकिन अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के यूजर्स हैं और आपको आज यूपीएआई पेमेंट्स करने में दिक्कत आ रही है। तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ ही घंटों में एक बार फिर से सर्विसेज सामान्य हो जाएंगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज अपना यूपीएआई पेमेंट्स की सुविधा अपग्रेड कर रहा है।
We request our esteemed customers to bear with us as we work towards improving our services to provide for an uninterrupted banking experience.#YONOLite #NetBanking #Banking #ImportantNotice pic.twitter.com/nZGRdRCFK7
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) March 13, 2021
क्यों किया जा रहा है अपडेट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 13 को एक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि 14 मार्च को यूपीआई सर्विसेज अपडेट की जाएंगी। हाल के दिनों में बढ़ते ट्रांजैक्शन को देखते हुए बैंक यूपीआई पेमेंट्स को और बेहतर यूजर्स फ्रेंडली बनाने के लिए पूरे सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।
रघुराम राजन ने मोदी सरकार को चेताया, औद्योगिक घरानों को बैंक बेचना भारी गलती होगी
आप अगर इन परेशानियों से बचना चाहते हैं। तो आप नेट बैंकिग, योनो, योनो लाइट, एटीएम जैसी सुविधाएं प्रयोग कर सकते हैं। इनके संचालन में आज कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
Source link