Holi Bhai Dooj 2021: कल है होली भाई दूज, द्विपुष्कर योग में बहनें करें भाइयों का तिलक, पढ़ें भाई दूज कथा

0
12
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

होली के अगले दिन देश के कुछ हिस्सों में भाईदूज मनाने की परंपरा है। दीपावली के बाद आने वाला भाई दूज ज्यादा लोकप्रिय है। भाई दूज का त्योहार द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस तरह चैत्र के कृष्ण पक्ष की द्वितीय को भाई दूज मनाते हैं। इस साल होलिका दहन 28 मार्च को किया था। जबकि रंग वाली होली 29 मार्च को पड़ी है। ऐसे में भाईदूज का त्योहार 30 मार्च को है।

होली भाई दूज शुभ मुहूर्त-

द्वितीया तिथि प्रारम्भ – मार्च 29, 2021 को 08:54 PM बजे
द्वितीया तिथि समाप्त – मार्च 30, 2021 को 05:27 PM बजे

भाईदूज के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 30 मार्च 04:28 ए एम से मार्च 31 से 05:14 ए एम तक।
अभिजित मुहूर्त- 11:48 ए एम से 12:38 पी एम तक।
विजय मुहूर्त-    02:17 पी एम से 03:06 पी एम तक।
गोधूलि मुहूर्त    06:12 पी एम से 06:36 पी एम तक।    
अमृत काल    06:41 ए एम से 08:06 ए एम तक।     
द्विपुष्कर योग- 06:02 ए एम से 12:22 पी एम तक।

होली दूज का महत्व-

जिस तरह से दिवाली के बाद भाई दूज मनाकर भाई की लंबी उम्र के लिए कामना की जाती है और उसे नर्क की यातनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए उसका तिलक किया जाता है। उसी प्रकार होली के बाद भाई का तिलक करके होली की भाई दूज मनाई जाती है। जिससे उसे सभी प्रकार के संकटों से बचाया जा सके। शास्त्रों के अनुसार होली के अगले दिन भाई को तिलक करने से उसे सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। 

होली भाई दूज की कथा (Holi Bhai Dooj Story)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में एक बुढ़िया रहा करती थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री थी। बुढ़िया ने अपनी पुत्री की शादी कर दी थी। एक बार होली के बाद भाई ने अपनी मां से अपनी बहन के यहां जाकर तिलक कराने का आग्रह किया तो बुढ़िया ने अपने बेटे को जाने की इजाजत दे दी। बुढ़िया का बेटा एक जंगल से गया जहां उसे एक नदी मिली उस नदी ने बोला में तेरा काल हूं और मैं तेरी जान लूंगी। इस पर बुढ़िया का बेटा बोला पहले मैं अपनी बहन से तिलक करा लूं फिर मेरे प्राण हर लेना।

इसके बाद वह आगे बढ़ा जहां उसे एक शेर मिला बुढ़िया के बेटे ने शेर से भी यही कहा। इसके बाद उसे एक सांप मिलता है उसने सांप से भी यही कहा। जिसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचता है। उस समय उसकी बहन सूत काट रही होती है और जब वह उसे उसका भाई पुकारता है तो वह उसकी आवाज को अनसुना कर देती है।लेकिन जब भाई दुबारा आवाज लगाता है तो उसकी बहन बाहर आ जाती है। इसके बाद उसका भाई तिलक कराकर चल दुखी मन से चल देता है। इस पर बहन उसके दुख का कारण पूछती और भाई उसे सब बता देता है।

उस बुढ़िया की लड़की कहती है कि रूको भाई मैं पानी पीकर आती हूं और वह एक तालाब के पास जाती है जहां उसे एक बुढ़िया मिलती है और वह उस बुढ़िया से अपनी इस समस्या का समाधान पूछती है। इस पर बुढ़िया कहती है यह तेरे ही पिछले जन्मों का कर्म है जो तेरे भाई को भुगतना पड़ रहा है। अगर तू अपने भाई को बचाना चाहती है तो उसकी शादी होने तक वह हर विपदा को टाल दे तो तेरा भाई बच सकता है।

इसके बाद वह अपने भाई के पास जाती है और कहती है कि मैं तुझे घर छोड़ने के लिए चलूंगी और वह शेर के लिए मांस, सांप के लिए दूध और नदी के लिए ओढ़नी लाती है। इसके बाद दोनों आगे बढ़ते हैं रास्ते में उन्हें पहले शेर मिलता है। उसकी बहन शेर के आगे मांस डाल देती है। उसके बाद आगे उन्हें सांप मिलता है। जिसके बाद उस बुढ़िया की लड़की उसे दूध दे देती है और अंत में उन्हें नदी मिलती है। जिस पर वह ओढ़नी डाल देती है। इस तरह से वह बहन अपने भाई को बचा लेती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Source link

  • टैग्स
  • bhai dooj
  • bhai dooj 2021
  • bhai dooj 2021 in india
  • bhai dooj 2021 muhurat
  • bhai dooj 2021 quotes
  • bhai dooj 2021 story
  • bhai dooj 2021 time
  • bhai dooj best image
  • bhai dooj best wishes
  • bhai dooj facebook messages
  • bhai dooj images
  • Bhai Dooj kahani
  • Bhai Dooj katha
  • bhai dooj messages
  • bhai dooj photo
  • bhai dooj photo messages
  • bhai dooj story
  • bhai dooj vrat katha
  • bhai dooj wallpaper
  • bhai dooj whatsapp dp
  • bhai dooj whatsapp status
  • bhai dooj wishes
  • bhai dooj wishes for brother
  • bhai dooj wishes for sister
  • bhai dooj wishes in hindi
  • bhaiya dooj
  • bhaiya dooj date
  • bhaiya dooj kab hai
  • bhaiya dooj kab hai 2021
  • Free Bhaiya Dooj SMS
  • happy bhai dooj
  • hindi news
  • Hindustan
  • Holi
  • Holi 2021
  • holi bhai dooj
  • holi bhai dooj 2021
  • holi bhai dooj 2021 date
  • news in hindi
  • when is holi bhai dooj
  • when is holi bhai dooj 2021
  • भाई दूज
  • भाई दूज 2021
  • भाई दूज 2021 बधाई संदेश
  • भाई दूज इमेज
  • भाई दूज एसएमएस
  • भाई दूज कथा
  • भाई दूज कब है 2021
  • भाई दूज कहानी
  • भाई दूज की कथा
  • भाई दूज की कहानी
  • भाई दूज पर बधाई
  • भाई दूज पिक्चर
  • भाई दूज फेसबुक मैसेज
  • भाई दूज फोटो
  • भाई दूज बधाई
  • भाई दूज बधाई फोटो
  • भाई दूज मैसेज
  • भाई दूज वॉट्सऐप डीपी
  • भाई दूज वॉट्सऐप मैसेज
  • भाई दूज वॉट्सऐप स्टेटस
  • भाई दूज व्रत कथा
  • भाई दूज शायरी
  • भाई दोज
  • भाई दौज
  • भैया दूज
  • भैया दूज 2021
  • भैया दूज कथा
  • भैया दोज कथा 2021
  • हिन्दुस्तान
  • होली की भाई दूज कब है
  • होली के भाई दूज की कहानी
  • होली भाई दूज
  • होली भाई दूज 2021
  • होली भाई दूज कब है
  • होली भाई दूज कहानी
  • होली भाई दूज की कथा
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखकोविड-19 चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिये मनुष्यों में फैलने की आशंका: WHO की रिपोर्ट
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here