Somvati Amavasya 2021: 12 अप्रैल को है सोमवती अमावस्या, इस दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान

0
7
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

Somvati Amavasya 2021: ज्योतिष शास्त्र में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन अमावस्या पड़ना बेहद शुभ माना जाता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन नदी में स्नान, जप, दान और तप करना बेहद शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, सोमवार चंद्रमा का दिन होता है और इस दिन अमावस्या पड़ने पर सूर्य और चंद्र एक सीध में स्थित रहते हैं। इस खास संयोग को शास्त्रों में बेहद शुभ माना जाता है। इस साल सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल को है। खास बात यह है कि इस साल सोमवती अमावस्या केवल एक ही पड़ रही है। जिसके कारण इसका महत्व और बढ़ रहा है।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त-

 11 अप्रैल 2021 दिन रविवार को सुबह 06 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 12 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी।

 सोमवती अमावस्या पूजन के बाद करें ये उपाय, सुख-समृद्धि मिलने की है मान्यता

सोमवती अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान-

-सोमवती अमावस्या के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन देर तक सोने से अशुभता आती है।
-अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पितरों का तर्पण करना शुभ फलकारी होता है।
-कहते हैं कि इस दिन शुद्ध सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से पितर तृप्त होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।
-सोमवती अमावस्या के दिन दान करना शुभ होता है।
– अमावस्या के दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए।

सोमवती अमावस्या के दिन विष्कुम्भ योग का शुभ संयोग, जानिए इस दिन बनने वाले सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

सोमवती अमावस्या का महत्व-

सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना शुभ फलकारी माना गया है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में पीपल की पूजा करने से सभी देवता पूजित होते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Source link

  • टैग्स
  • hindi news
  • Hindustan
  • news in hindi
  • Somvati Amavasya 2021
  • Somvati Amavasya 2021 Date
  • Somvati Amavasya Date
  • Somvati Amavasya Vrat Katha
  • When is Somvati Amavasya
  • when is Somvati Amavasya Katha
  • Why is Somvati Amavasya
  • सोमवती अमावस्या
  • सोमवती अमावस्या 2021
  • सोमवती अमावस्या 2021 कब है
  • सोमवती अमावस्या 2021 डेट
  • सोमवती अमावस्या कथा
  • सोमवती अमावस्या की तारीख
  • सोमवती अमावस्या क्यों मनाते हैं
  • सोमवती अमावस्या डेट
  • सोमवती अमावस्या व्रत कथा
  • हिन्दुस्तान
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखबिहार: सड़क हादसे में 6 की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
अगला लेखनिर्यात मांग से सोयोबीन तिलहन उछली, मूंगफली, सरसों में हल्की नरमी
Team Hindi News Latest

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here